{"_id":"653d4527591c517add0d1ea7","slug":"sakaldiha-and-nadi-nidhaura-were-winners-in-kabaddi-chandauli-news-c-189-1-svns1011-5054-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: कबड्डी में सकलडीहा व नादी निधौरा रहा विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: कबड्डी में सकलडीहा व नादी निधौरा रहा विजेता
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर शनिवार को माध्यमिक विद्यालय की ओर से जिला स्तरीय सीनियर और सब जूनियार कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीनियर बालक वर्ग की प्रतियोगिता में स्थानीय इंटर काॅलेज ने 31 अंक हासिल कर किसान इंटर काॅलेज बरहनी को पांच अंकों से पराजित किया। वहीं सब जूनियर बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नादी निधौरा विजेता और हरिद्वार इंटर कालेज कमालपुर उप विजेता रहा।
कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर सुबह से ही खिलाड़ी जुटने लगे थे। मुख्य अतिथि विपिन श्रीवास्तव ने कहा कि खेल प्रतिभा के साथ आगे बढ़ने की सीख देता है। गांव से चलकर खिलाड़ी देश और विदेशों में नाम रौशन कर रहे है। प्रधानाचार्य कृष्णलाल श्रीवास्तव ने कहा कि खेल खिलाड़ियों के लिए मान और सम्मान है। खेल शरीर को सदैव स्वस्थ रखने में सहायता प्रदान करता है। अंत में विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सत्यमूर्ति ओझा, त्रिभुवन सिंह, अरुण रत्नाकर, वंशलाल, विनोद, महेंद्र कुमार, मोतीलाल, विरेंद्र, अशोक आदि रहे। संवाद