{"_id":"608b005b8ebc3e245c6107cb","slug":"rpf-took-over-the-responsibility-of-transporting-oxygen-to-the-loco-hospital-chandauli-news-vns5873539164","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ ने संभाली लोको अस्पताल में ऑक्सीजन पहुंचाने की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ ने संभाली लोको अस्पताल में ऑक्सीजन पहुंचाने की जिम्मेदारी
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे के पं. दीनदयाल उपाध्याय लोको मंडलीय अस्पताल में कोरोना संक्रमितों को ऑक्सीजन पहुंचाने की जिम्मेदारी आरपीएफ ने संभाल ली है। रेलवे सुरक्षा बल के जवान ऑक्सीजन प्लांट से अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर सिलिंडर पहुंचाएंगे।
कोरोना के दूसरी लहर में लगातार रेलकर्मी भी संक्रमित हो रहे हैं। रेलवे लोको मंडलीय अस्पताल को कोविड एल-टू अस्पताल का दर्जा दिया गया है। यहां रेलकर्मियों को एडमिट कर इलाज किया जा रहा है। संक्रमितों के फेफडे़ में इंफेक्शन की वजह से ऑक्सीजन सिलिंडर की आवश्यकता हो रही है। बड़ी संख्या में रेलकर्मियों को होम आइसोलेट भी रखा गया है। वैसे तो अस्पताल में आक्सीजन की कमी नहीं रही है, लेकिन संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा होने की वजह से अस्पताल पर अब दबाव बनने लगा है।
इसको देखते हुए मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडरों में भराने और चिकित्सालय तक उनको सुरक्षित परिवहन का जिम्मा वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा को सौंपा है। मंडल लोको अस्पताल रेल कर्मचारियों को कोविड-19 इलाज के लिए सभी सुविधा मुहैया करा रही है। ऑक्सीजन की कमी ना हो इसको देखते हुए आरपीएफ कमांडेंट आशीष मिश्रा ने ऑक्सीजन सिलेंडर की रिफिलिंग कराने व हॉस्पिटल तक जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए डीडीयू प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया है। इसमें एक सब इंस्पेक्टर, चार सिपाही शामिल है। टीम की ओर से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर मंडल लोको हॉस्पिटल ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर आएंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र ने बताया कि जरूरतमंद तक ऑक्सीजन पहुंचने में दिक्कत न हो इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में टीम का गठन किया गया है। आरपीएफ टीम ऑक्सीजन प्लांट से अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर सिलिंडर पहुंचाएंगी।