फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Robbery of former chairman's nephew revealed, four accused arrested

Chandauli News: पूर्व चेयरमैन के भतीजे से हुई लूट का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 29 Aug 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Robbery of former chairman's nephew revealed, four accused arrested
अलीनगर पुलिस की गिरफ्त में लूटकांड के आरोपी। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर के पास चार दिन पहले नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन के भतीजे से हुई लूट के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से लूटी गई सोने की चेन, तीन तमंचे, छह कारतूस, दो बाइक, तीन मोबाइल फोन और 4420 रुपये पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह के दो सदस्य वारदात को अंजाम देते थे, जबकि दो अन्य रेकी, बैकअप और हथियार छिपाने में मदद करते थे।
विज्ञापन

एसपी आकाश पटेल ने प्रेसवार्ता में बताया कि 25 अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी ईस्टर्न बाजार निवासी पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल का भतीजा सूर्यांश जायसवाल अपने मित्र प्रशांत यादव और मोहित चौहान के साथ गाड़ी से आलमपुर स्थित एक अस्पताल के पास पहुंचा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी गाड़ी को रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे से फायर किया और जान से मारने की धमकी देते हुए सूर्यांश के गले से सोने की चेन छीनकर चंदौली की ओर भाग गए थे।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की। प्रभारी निरीक्षक अलीनगर गगन राज सिंह और स्वाट टीम प्रभारी राम जनम यादव की टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि घटना में शामिल बदमाश तारापुर-आलमपुर अंडरपास के पास से गुजरने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक मोड़कर आरोपी भागने लगे। सड़क गीली होने के कारण उनकी बाइक फिसल गई और दोनों गिर पड़े। इस पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। आरोपियों की पहचान गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के जमुआंव निवासी राजकुमार दुबे और धीना थाना क्षेत्र के बभनियांव निवासी अमन गिरी के रूप में हुई।
राजकुमार के पास से लूटी गई सोने की चेन, तमंचा, कारतूस, दो मोबाइल, तीन हजार रुपये और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई। अमन के पास से तमंचा, दो कारतूस, मोबाइल और 500 रुपये मिले। पुलिस को राजकुमार ने बताया कि उनके दो अन्य साथी पीछे बाइक से बैकअप के लिए आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने दूसरी बाइक सवार दो संदिग्धों को पकड़ लिया। उनकी पहचान धानापुर थाना क्षेत्र के अमाेधपुर निवासी कमलेश मिश्रा उर्फ पंकज मिश्रा और धीना थाना क्षेत्र के बभनियांव निवासी विनोद सिंह के रूप में हुई। कमलेश के पास से तमंचा, दो कारतूस और 420 रुपये मिले, जबकि विनोद के पास से एक कारतूस और 500 रुपये बरामद हुए।

इनसेट

सैयदराजा से राजातालाब तक तलाशते थे शिकार

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राजकुमार अपनी बुआ के बेटे कमलेश के पास आता था। वहां अमन के साथ पार्टी करने के बाद दोनों बाइक से हाईवे पर निकलते थे। सैयदराजा से राजातालाब तक घूमते हुए मौका मिलने पर तमंचे के बल पर राहगीरों से लूटपाट करते थे। वारदात के बाद बाइक कमलेश के गांव वाले घर पर खड़ी कर दी जाती थी और धानापुर स्थित दूसरे मकान में जाकर सो जाते थे। वहीं, विनोद सिंह बभनियांव में झोपड़ी बनाकर रहता था। वारदात के बाद बदमाश वहां हथियार छिपाते थे। संवाद


कोट............
पूर्व चेयरमैन के भतीजे से जूट के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। - आकाश पटेल, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed