{"_id":"5d5462a38ebc3e6cc226ab95","slug":"rakhi-chandauli-news-vns4782544186","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी की सजी दुकानों से लोगों की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी की सजी दुकानों से लोगों की खरीदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा बंधन पर नहीं है भद्रा, दिन भर बंधेगी राखियां
पीडीडीयू नगर। एक दूसरे के रक्षा का संकल्प लेने वाला पर्व रक्षा बंधन गुरुवार को मनाई जाएगी। लगभग दो दशक बाद स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन एक दिन पड़ रहा है। इस वर्ष रक्षा बंधन पर भद्रा नहीं है। इसलिए पूरा दिन राखी बांधने के लिए शुभ रहेगा। ज्योतिष कुंजबिहारी मिश्र की माने तो गुरुवार की सुबह श्रवण नक्षत्र में दिन की शुरुआत होगी। यह दिन में 8.30 बजे तक रहेगा। इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र है। सुबह 11 बजे तक सौभाग्य योग और इसके बाद शोभन योग में रक्षाबंधन मनेगा। इस बार भद्रा सूर्योदय के पहले ही समाप्त हो जाएगी। ऐसे में दिन भर बहनें भाई की कलाई पर राखी बांध सकेंगी। श्रवण नक्षत्र, स्वामी चंद्र, योग सौभाग्य करण वणिज, राशि मकर, स्वामी शनि इन सभी योग को मिला कर पूरा दिन रक्षाबंधन के लिए शुभ है।
चंदौली। रक्षाबंधन पर्व को लेकर भाई व बहनों में खासा उत्साह है। चीन और स्टोन की राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। नगर में सजी राखी की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लग रही है।
इस बार राखी का त्योहार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को है। रक्षाबंधन के त्योहार के लिए सजे बाजार में चीन और स्टोन की राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बाजारों में हर तरफ रंग बिरंगी राखियों से सजी दुकानें पर लोगों की भीड़ लग रही है। पर्व को लेकर भाई और बहनों में खासा उत्साह है। राखी के त्योहार के लिए सजे बाजार में इस बार जहां बच्चों के लिए कार्टून वाली राखी है तो वहीं युवाओं के लिए ‘ओम’ वाली राखियां मौजूद हैं। सड़क किनारे अपनी दुकान सजाये बैठे छोटेलाल ने कहा कि देसी राखियों की तुलना में चीन से आने वाली राखियां सस्ती और आकर्षक होने की वजह से लोगों को खूब लुभा रही हैं।
विज्ञापन
पर्व को लेकर कपड़े, मिठाई, ड्राईफूड व गिफ्ट आइटम बेचने वालों की दुकानों पर भी रौनक दिखी। कपड़े की दुकानों पर अपनी बहनों के साथ पहुंचे भाई उनकी पसंद के कपड़े खरीद रहे थे। वहीं जिन बहनों के भाई अभी छोटे हैं उन बहनों को माता-पिता ने कपड़े खरीदवाए। पर्व को लेकर शाम को मिठाई की दुकानों पर भी काफी भीड़ दिखी। दुकानों से मिठाई कहीं खत्म न हो जाए, इस चिंता को दूर करने के लिए शाम होते ही मिठाई की दुकानों पर पहुंचे ग्राहकों ने अपने पसंद की मिठाई भी खरीदी। इसके अलावा बहनों को उपहार देने के लिए मोबाइल सहित अन्य उपहारों की दुकानों पर भी भाइयों की भीड़ लगी रही।
इनसेट-