फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Poultry operator conspired to steal chicken

Chandauli News: पोल्ट्री संचालक ने रची मुर्गा चोरी की साजिश

Sun, 24 Sep 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Poultry operator conspired to steal chicken
धानापुर। हिंगुतरगढ़ स्थित पोल्ट्री फार्म से मुर्गों की चोरी का शनिवार को पुलिस ने राजफाश कर दिया। तीन आरोपियों को 184 मुर्गों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि पोल्ट्री फार्म संचालक ने कंपनी को ठगने के लिए चोरी की साजिश रची थी।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सकलडीहा राजेश राय ने बताया कि 18 सितंबर को पोल्ट्री फार्म से आठ सौ मुर्गों के चोरी होनी का मुकदमा हिंगुतरगढ़ निवासी नीतू सिंह ने दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पता चला कि चूजा और चारा देने वाली कंपनी को ठगने के लिए नीतू सिंह उनके पति अनिल सिंह अपने दो सहयोगियों के साथ चोरी को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

मुर्गों को एक पिकअप से बुद्धपुर स्थित आकाश यादव के पोल्ट्री फार्म में ले जाया गया था। वहां से उनकी बिक्री की जा रही है। कंपनी के जीएम सरोज सिंह को लेकर पुलिस आकाश यादव के पोल्ट्री फार्म पर पुलिस पहुंची। वहां से 184 मुर्गे और एक पिकअप बरामद की गई। नीतू सिंह, उनके पति अनिल सिंह, सहयोगी बुद्धपुर निवासी आकाश यादव, गाड़ी ड्राइवर नीरज यादव पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसमें से तीन लोगों को जेल भेज दिया गया है जबकि नीतू सिंह फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed