{"_id":"5ec40fec8ebc3e907c685983","slug":"police-seized-14-overloaded-sand-trucks-chandauli-news-vns525735832","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड बालू लदी 14 ट्रकों को पुलिस ने किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकलडीहा के नई बाजार में खड़ी सीज ट्रकें।
- फोटो : CHANDAULI
Link Copied
सकलडीहा। क्षेत्र से गुजर रहे ओवरलोड बालू लदी ट्रकों के खिलाफ सकलडीहा कोतवाली पुलिस की ओर से सोमवार की रात अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने 14 ट्रकों को नई बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र से पकड़कर उन्हें सीज कर दिया। पुलिस की ओर से की गई इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
एआरटीओ विभाग की अनदेेेखी के कारण क्षेत्र में गुजर रहे ओवरलोड बालू लदे ट्रकों को पकड़ने के लिए सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने गश्त तेज कर दी है। सोमवार की सीओ सकलडीहा के नेतृत्व में सकलडीहा कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने टीम के साथ नई बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र में ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की शुरू की। इस दौरान पुलिस ने बालू लदी 14 ट्रकों को पकड़ लिया। पुलिस के ट्रकों के पकड़े जाने की सूचना पर बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार बालू माफियाओं ने ट्रकों को छुड़ाने के लिए सफेदपोशों को से फोन कराकर कार्रवाई रोकने की बात कही गई लेकिन पुलिस ने कार्रवाई जारी रखी। इस संबंध में सीओ सकलडीहा जगतराम कन्नौजिया ने बताया कि अभियान चलाकर ओवर लोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर कोतवाल सतेन्द्र यादव, एसआई मकसुदन राय, अच्छेलाल, रामनयन यादव, विष्णु गौतम, चन्द्रदेव राम, रामनयन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।