फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   People of eight villages have hope, joining Banaras will lead to all-round development

आठ गांवों के लोगों में जगी आस, बनारस में जुड़ने से होगा चौमुखी विकास

Fri, 04 Feb 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
People of eight villages have hope, joining Banaras will lead to all-round development
चंदौली के आठ गांवों को वाराणसी में शामिल करने के दिशा में प्रशासनिक पहल के बाद इन गांवों के लोगों में आस जगी है। वाराणसी की सीमा से सटे इन गांवों के लोग 2015 से लगातार वाराणसी जिले में शामिल होने की मांग कर रहे हैं। चंदौली जिलाधिकारी की ओर से समायोजन के लिए भेजे गए पत्र के बाद डीएम वाराणसी ने इसे कमिश्नर को प्रेषित कर दिया है। इससे गांव के लोग खुश हैं। लोगों का कहना है कि इससे इन गांवों में चौमुखी विकास होगा।
विज्ञापन

वाराणसी से चंदौली जिला 1997 में अलग हुआ। चंदौली में शामिल किए गए आठ गांव मढ़िया, बहादुरपुर, जलीलपुर, चौरहट, भोजपुर, रतनपुर, सेमरा और कटेसर वाराणसी की सीमा से सटे हैं। लोगों को जिला अस्पताल, जिला मुख्यालय, न्यायालय, विकास भवन, जिलाधिकारी कार्यालय आदि जाने के लिए 30 किमी दूरी तय करनी पड़ती है। जबकि बनारस के स्वास्थ्य केंद्र आदि काफी नजदीक थे। इस संदर्भ में मढ़ियां न्याय पंचायत बनाकर इन गांवों को उसमें शामिल कर वाराणसी जिले में शामिल करने की मांग 2015 में शुरू हुई। तमाम प्रदर्शन और हस्ताक्षर अभियान के बाद भी कोई नहीं सुना तो मढ़िया गांव निवासी भूप नारायण झा ने 16 सितंबर 2017 को प्रधानमंत्री मंत्री के संसदीय कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। उस दिन दिवस प्रभारी के रूप में नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना थे। सुरेश खन्ना ने मुख्य राज्य सचिव को निर्देशित किया। इसके बाद भूपनारायण ने दो बार पीएमओ, दो बार कमिश्नर और डीएम वाराणसी और चंदौली को भी पत्र दिया। आखिरकार एडीएम प्रशासन वाराणसी ने चंदौली के जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी। जिलाधिकारी चंदौली संजीव सिंह ने रिपोर्ट दी कि इन गांवों को वाराणसी में शामिल किया जा सकता है। इस रिपोर्ट को वाराणसी के डीएम कौशलराज शर्मा को दिया गया और डीएम ने कमिश्नर दीपक अग्रवाल को शासन स्तर तक पहुंचाने के लिए रिपोर्ट भेजी। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि रिपोर्ट राजस्व विभाग को भेजी जाएगी। इस पर शासन स्तर से निर्णय किया जाना है। यह सूचना मिलने के बाद गांव के लोगों में हर्ष है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय दूर होने से नहीं मिल पाती सुविधाएं
पड़ाव। मढ़िया गांव के निवासी भूप नारायण झा ने बताया कि काफी लंबे समय से इन आठ गांवों को वाराणसी में शामिल करने के लिए मांग की जा रही है पर कोई सुनता न था। अगर प्रशासन ने कुछ पहल की है तो यह हमारे लिए सुखद है। वाराणसी में शामिल होने के बाद इन गांवों के लोगों की आधी समस्याएं वैसे ही दूर हो जाएंगी। चौरहट गांव के निवासी कन्हैया पटेल ने कहा कि चंदौली जिले का मुख्यालय से लेकर न्यायालय और जिला अस्पताल भी गांव से 30 किमी की दूरी पर है। जिससे सुविधाएं नहीं मिल पाती। अगर ये गांव वाराणसी में शामिल हो जाते तो राहत मिलती। राजेश यादव ने कहा कि सूजाबाद नगर पंचायत के साथ इन गांवों को मिला कर नगरपालिका बन जाता है तो और तेजी से विकास हो पता। बहादुरपुर के रविकांत दुबे ने कहा कि हमारा गांव वाराणसी से सटा हुआ है पर जिला बदलने से सुविधाएं नहीं मिलती। कटेसर के निजामुल हक ने कहा कि थाना, कचहरी, डीएम कार्यालय, पुलिस ऑफिस के साथ सरकारी कार्यालय बनारस अगर किसी कार्य से जाते हैं तो घर का भी काम बाजार से कर के आ सकते हैं। चंदौली जाने में उल्टा पड़ता है। देव कुमार मौर्य ने बताया कि रतनपुर गांव से सटा हुआ डोमरी और सूजाबाद बांव वाराणसी में हैं। वहां काफी सुविधाएं हैं पर हमें यह सुविधाएं नहीं मिल पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed