फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   opponents demolished wall was built by administration Amidst tension in chandauli

आजमगढ़: तनाव के बीच प्रशासन ने बनवाई थी दीवार, विरोधियों ने ढहाई, पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया

Fri, 19 Nov 2021 12:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 19 Nov 2021 12:30 PM IST
विज्ञापन
opponents demolished wall was built by administration Amidst tension in chandauli
ढहाई गई दीवार। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के एक गांव में नायब तहसीलदार के आदेश पर एक बनी एक दीवार को दूसरे पक्ष द्वारा ढहा दिया गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौकी क्षेत्र के फत्तनपुर गांव निवासी अनीश पुत्र चुन्ने, जुहैर पुत्र यावर हुसैन और गजराज यादव के बीच जमीन का विवाद वर्षों से चल रहा था। जिस पर एक महीना पूर्व नायब तहसीलदार निजामाबाद के आदेश पर बाउंड्रीवाल का निर्माण हुआ था।
विज्ञापन


गुरुवार को इसी दीवार को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और देर रात गजराज यादव के साथ काफी संख्या में पहुंचे लोगों ने सैकड़ों फीट लंबी दीवार को गिरा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने असलहे से एक राउंड फायरिंग भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला दो समुदाय का होने के कारण पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। आनन-फानन प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद यादवेंद्र पांडेय, फरिहा चौकी इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने उपद्रवियों को खदेड़ा तब जाकर मामला शांत हुआ।

पुलिस ने मौके से प्रदुम्न यादव, गजराज यादव सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया और साथ लेकर चली गई। प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि पूरे मामले में गजराज व प्रदुम्न सहित चार लोग नामजद हैं। चारों आरोपियों को संबंधित धाराओं में जेल भेजा जा रहा है, फायरिंग होने की सूचना गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed