फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Notice to EO of Municipality and Nagar Panchayat who remained absent

Chandauli News: अनुपस्थित रहे नगर पालिका और नगर पंचायत के ईओ को नोटिस

Wed, 10 Jan 2024 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Notice to EO of Municipality and Nagar Panchayat who remained absent
चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छभारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी और गोआश्रय स्थलों गोवंश समिति की बैठक में पीडीडीयू नगर पालिका और चकिया नगर पंचायत के ईओ अनुपस्थित रहे। इस पर डीएम ने दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को दिया है। बैठक में गो आश्रय स्थलों में साफ सफाई और पशुओं को ठंड से बचाव के उपाय करने का निर्देश दिया गया। वहीं जिले में साफ सफाई बनाए रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे माह के अंत तक सभी बिंदुओं पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। जिला पंचायती राज अधिकारी को निर्देश दिया कि शौचालय से निकलने वाले गंदा पानी सीधे नाली में न बहने पाए। उसके लिए सोख्ता गढ्ढे का निर्माण कर उस गंदे पानी के समाधान के लिए सोख्ता गढ्ढा बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने को कहा। कहा कि गंदा पानी अगर सीधे नालियों से होकर तालाबों में जाकर गिरता है तो वह जल स्रोतों के मध्यम से हमारे पेयजल में घुल जाएगा। गोवंश समिति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सड़कों पर घूम रहे गोवंशों को पकड़ कर गोआश्रय स्थलों तक न पहुंचाने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पर नाराजगी जताई। इस संबंध में डीएम ने सभी बीडीओ और पशु चिकित्साधिकारी को संयुक्त कार्रवाई करने साथ सप्ताह में दो दिन अपने क्षेत्र में स्थापित गौशालाओं में घूम कर स्थिति देखने को कहा। उन्होंने अस्थायी गोशालाओं के निर्माण को जल्द पूरा करने और गो आश्रय स्थलों पर ठंड से बचाव के उपाय करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, बीडीओ, एडीओ पंचायत आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed