फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Notice to CMS on arriving late to the meeting

Chandauli News: बैठक में देर पहुंचने पर सीएमएस को नोटिस

Sat, 16 Sep 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Notice to CMS on arriving late to the meeting
चंदौली। जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उर्मिला सिंह को (सीएमएस) डीएम ने बैठक में देरी से पहुंचने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक की। बैठक में जननी सुरक्षा योजना, परिवार नियोजन, टीकाकरण, आयुष्मान योजना, एंबुलेंस व्यवस्था, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की। इसके अलावा जिले के सभी हेल्थ वेलनेस केंद्रों को पर बिजली कनेक्शन 15 दिनों में न करने पर कार्रवाई के लिए चेताया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना की का मानिटरिंग बेहतर ढंग से निगरानी के साथ ही लाभार्थियों के भुगतान लंबित होने पर विभागीय कार्रवाई के लिए कहा। जननी शिशु सुरक्षा योजना के तहत प्रसव के बाद माताओं को निशुल्क भोजन उपचार सहित स्वास्थ्य इकाई पर 48 घंटे रुकने की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए कहा। परिवार नियोजन कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को लाभान्वित किया जाए। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत विकास खंडवार लक्ष्य के सापेक्ष सभी चिकित्सा प्रभारी को लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। कहा कि टीबी मरीजों की पहचान कर उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य विभाग बेहतर कार्य करें। इसके अलावा जिला स्तरीय अधिकारी गोद में समय-समय पर जाकर मरीजों से मिले और दवाओं व पुष्टाहार एवं अन्य सामग्रियों को मरीजों को मुहैया कराए। आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्डों में पंचायत सहायक एवं आशा वर्कर घर-घर जाकर शत प्रतिशत गोल्डन कार्ड बनवाए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण कार्यक्रम के तहत कुष्ठ रोगियों को की भी पहचान कर उन्हें योजनाओं एवं दवाओं से दिला जाने के लिए कहा। वहीं, 102 व 108 एंबुलेंस सेवा बेहतर करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वाई के रॉय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed