फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   MNREGA work in 'Gaon ki Sarkar', 37 thousand got employment

‘गांव की सरकार’ में मनरेगा से काम, 37 हजार को मिला रोजगार

Fri, 16 Jul 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
MNREGA work in 'Gaon ki Sarkar', 37 thousand got employment
पीडीडीयू नगर। गांव के मजदूरों को बाहर काम करने न जाना पड़े, गांव स्तर पर ही रोजगार मिले और गांव का विकास हो सके इसके लिए मनरेगा योजना के तहत काम कराने पर सबसे ज्यादा जोर होता है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद जब गांव की सरकार का नया गठन हुआ तो काम में भी तेजी आई है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत करीब-करीब सभी ग्राम पंचायतों में काम शुरू हो गया है। जिले के 734 ग्राम पंचायतों में से 668 में काम नियमित चल रहा है। शेष ग्राम पंचायतों में भी तेज करने का निर्देश दिया गया है। इस समय मनरेगा से 37 हजार मजदूरों को काम मिल रहा है।
विज्ञापन

बीते महीनों में कोरोना संकट के कारण मनरेगा के काम बंद हो गए थे। उसके बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने लगे। हालांकि चुनाव के दौरान काम प्रभावित न हो इस लिए प्रशासक नियुक्त किए गए थे। बावजूद इसके ज्यादातर गांवों में काम बंद हो गया था। जब चुनावी प्रक्रिया समाप्त हो गई। गांवों में नए प्रधान बन गए और गांव की नई सरकार का गठन हो गया तो फिर से मनरेगा के कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया जाने लगा। अधिकारियों की सख्ती का नतीजा रहा कि ज्यादातर गांवों में काम भी शुरू हो गया। कुछ गांवों में सुस्ती और खेती का सीजन होने के कारण काम धीमा है या कुछ दिन से बंद है। अगर सभी गांवों में मनरेगा के तहत पर्याप्त काम मिले तो हजारों ग्रामीणों को मनरेगा में काम मिलेगा। मनरेगा सेल से मिली जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को जिले की 668 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कार्य कराए गए। यानी 66 ग्राम पंचायत ऐसी हैं जहां काम नहीं हुआ।
विज्ञापन

जिले में मनरेगा योजना के तहत जॉबकार्ड बनवाने वाले श्रमिकों की संख्या दो लाख 16 हजार 475 है। इसमें से एक लाख 28 हजार 80 मजदूर ऐसे हैं जो सक्रिय हैं। मनरेगा सेल के अनुसार जिले के 734 ग्राम पंचायतों में से 668 में काम कराया जा रहा है। इससे 37 हजार 539 लोगों को काम मिल रहा है। बाकी अन्य ग्राम पंचायतों में काम कराने के लिए कहा गया है। सभी प्रधानों व सचिवों को काम में तेजी लाने के लिए निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा के तहत गांवों में काम कराने को लेकर अधिकारियों का दावा है कि काम तेजी से हो रहा है। उपायुक्त श्रम रोजगार धर्मजीत सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद काम में तेजी आई है। बृहस्पतिवार को 668 ग्राम पंचायतों में काम कराया जा रहा था। इसमें 37 हजार श्रमिक लगे रहे। जहां काम नहीं हुए या कम हुए हैं वहां तेजी लाने के लिए निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed