फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Minor collides with tractor, pole falls, major accident averted

Chandauli News: नाबालिग ने ट्रैक्टर से मारी टक्कर, गिरा पोल, बड़ा हादसा टला

Sun, 28 Apr 2024 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Minor collides with tractor, pole falls, major accident averted
इलिया। अर्जी कला गांव में शनिवार की सुबह ब्राह्मण बस्ती में थ्रेसर लगाकर ट्रैक्टर चला रहे नाबालिग चालक ने पोल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पोल ट्रैक्टर के ऊपर गिर पड़ा। इससे ट्रैक्टर और थ्रेसर में करंट उतर गया। चालक ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। पोल के क्षतिग्रस्त हो जाने से कुछ देर के लिए बिजली गुल हो गई थी। चकिया कोतवाली क्षेत्र के अर्जी कला गांव में थ्रेसर व ट्रैक्टर लेकर आने के दौरान ईसापुर गांव निवासी नाबालिग चालक ने पोल में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद पोल पहले ट्रैक्टर पर गिरा और ट्रैक्टर में करंट उतर आया। चालक ने तत्परता दिखाते हुए कूद कर अपनी जान बचा ली। इसके बाद क्षतिग्रस्त विद्युत पोल गांव निवासी नरेंद्र देव पांडेय के मकान के दीवार पर जा गिरा। जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। वही किसी तरह लाइट काटने के बाद ट्रैक्टर चालक ने अपना ट्रैक्टर निकाला। गनीमत रही कि मौके पर कोई भी अप्रिय घटना नहीं घनी। हालांकि इसको लेकर गांव के आनंद प्रकाश नारायण, अजय पांडेय, मनोज पांडेय इत्यादि ने बताया कि गांव के करीब आधा दर्जन विद्युत पोल पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिसको बदलवाने के लिए कई बार विद्युत विभाग से शिकायत किया गया लेकिन उसके बावजूद भी विभागीय अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed