फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Message of Saint Raidas reflected in the tableaux, society rises above casteism

Chandauli News: झांकियों में झलका संत रैदास का संदेश, जातिवाद से ऊपरे उठे समाज

Sun, 25 Feb 2024 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Message of Saint Raidas reflected in the tableaux, society rises above casteism
पीडीडीयू नगर। जिले में शनिवार को संत रैदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जगह जगह भव्य पंडाल बनाकर रैदासियों ने संत रविदास की पूजा अर्चना की। विभिन्न कमेटियों ने जुलूस निकाल कर रविदास के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। गांवों से निकली झांकियों में कर्म ही पूजा मन चंगा तो कठौत में गंगा जातिवाद से ऊपर उठे समाज आदि संदेश झलके। जगह जगह आयोजित भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्ड नंबर एक चतुर्भुजपुर के ओड़वार मुहल्ले में संत रविदास की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर विवेक भारती, चंद्रभान, अनिल, विक्की, आशीष मौजूद आदि रहे। उधर चकिया में रविदास मंदिर में संकीर्तन का आयोजन किया गया। क्षेत्र के सिकंदरपुर, भटवारा, सोनहुल, अमरा उत्तरी, मुजफ्फरपुर, दिरेहूं, डूहीसूही, गांधीनगर गांव में पंडाल बनाकर संत रविदास की मूर्ति स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। ताराजीवनपुर क्षेत्र के रामपुर बसनी गांव में सीर गोवर्धन रविदास मंदिर के तर्ज पर बना पंडाल आकर्षण का केंद्र रहा। यहां निगमागम भीम बरखा बुलेटिन विचार सोसाइटी की ओर से आयोजित भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाॅक प्रमुख अवधेश सिंह, धर्मेंद्र, रविचंद्र, चंद्रभान,चंद्र भास्कर उपस्थित रहे। ध्र डिग्घी गांव पोखरा पर संत शिरोमणि रविदास मंदिर में अनुयायियों ने पूजा अर्चना की। सकलडीहा में छात्र यूनिटी क्लब कम्हारी, संत रविदास सेवा समिति उकनीविरमराय, डाॅ. आंबेडकर समिति की ओर से बरठी जयंती मनाई गई। इस दौरान संतोष कुमार भारती, बाढ़ू बाबा, मुलायम कुमार, राधेश्याम, भगवान दास, डाॅ. अजय गौतम उपस्थित रहे।
विज्ञापन



इनसेट-
संत रविदास ने कर्म ही पूजा का दिया संदेश : सुशील सिंह
धानापुर। बभनियाव रायपुर के पंडाल में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने संत रविदास की प्रतिमा के सामने शीश नवाया। कहा कि संत रविदास ने समाज को जातिवाद और धर्म से ऊपर उठने का संदेश दिया। कहा कि वह एक आध्यात्मिक समाज सुधारक थे। संत ने कर्म ही पूजा का संदेश दिया। इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख अजय सिंह, राजेश सिंह, विष्णुदेव विश्वकर्मा, राजन दुबे, लालचंद राम उपस्थित रहे। उधर,
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकारगंज में विधायक कैलाश आचार्य ने मुड़हुआ दक्षिणी के पहाड़ी पर स्थित संत रविदास मंदिर में मेले का उद्घाटन किया। कहा कि संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। मेले में 22 गांवों से जुलूस और झांकी आईं। मेले में गायघाट, भगड़ा, जियनपुरा, मझगांवा, लठियां, अमरा दक्षिणी, सदापुर, बलिया, शिकारगंज, विसौरा, बोदलपुर, करवंदियां, डकही, दाउदपुर, मुड़हूआ, नेवाजगंज, पचफेड़िया, हेतिमपुर, रामपुर, मुजफ्फरपुर, लाठेपर आदि गांवों से झांकियां आईं। इस अवसर पर चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राव, प्रधान संघ अध्यक्ष रामलाल यादव, राकेश मिश्रा, डाॅ. कुंदन गोंड मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed