{"_id":"5e31ddf08ebc3e99ee70f53c","slug":"markets-closed-chandauli-news-vns5077976133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए के विरोध में बंद रहा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए के विरोध में बंद रहा बाजार
विज्ञापन
सैयदराजा। दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए और एनआरसी के विरोध में बैठे प्रदर्शनकारियों के भारत बंद के आह्वान पर बुधवार को कस्बे की दुकानें बंद रही। इससे नागरिकों को रोजमर्रा के सामानों के लिए परेशान होना पड़ा। वहीं जिले के अन्य स्थानों पर भी लोगों ने जुलूस निकाल विरोध जताया।
देश मे सीएए व एनआरसी को लेकर जगह जगह प्रदर्शन चल रहे हैं। बुधवार को इसका असर कस्बा स्थित बाजार में भी दिखाई दिया। सीएए और एनआरसी के विरोध में शाहीन बाग में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों के आह्वान पर उत्तरी बाजार, सब्जी बाजार व त्रिमुहानी स्थित दुकानदारों ने सीएए व एनआरसी के विरोध में दुकान बंद कर विरोध प्रकट किया। इसके चलते आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस तैनात रही। वहीं दूसरी तरफ बहुजन क्रांति पार्टी के भारत बंद के आह्वान पर संगठन के संयोजक लाल बहादुर संयोजक के नेतृत्व में रेवसां गांव स्थित अंबेडकर प्रतीमा के पास से जुलूस निकाला गया। जिला प्रभारी शशिकांत रवि, श्रीमान भारती, विग्रह चौहान, गोविंद लाल, रमेश भारती, वीरेन्द्र पटैल, विमलादेवी, राधा देवी, सुनीता दवी मौजूद रही ।
चहनिया। कस्बा स्थित चौक पर बुधवार को बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीएए के विरोध में प्रदर्शन कर भारत बंद का आह्वान किया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने सीएए को वापस लेने के साथ बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग की।
विज्ञापन
वहुजन मुक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवपूजन मौर्य व बहुजन क्रांति मोर्चा के जिला संयोजक रामबली सत्यार्थी के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार को कस्बा स्थित चौक पर पहुंचे। जहां उन्होंने सीएए के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। लोगों ने सीएए को खत्म करने की मांग की। वहीं ईवीएम मशीन के बजाय बैलेट पेपर से मतदान कराए जाने की मांग की। इस दौरान सकलडीहा एसडीएम और सीआ समेत काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रही।
चकिया। बहुजन क्रांति मोर्चा तथा भीम आर्मी द्वारा बुधवार को भारत बंद के आह्वान को देखते हुए चकिया के गांधीपार्क तिराहे तथा चकिया मां काली मंदिर पर बुधवार को विशेष सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। चकिया तिराहे तथा काली मंदिर पर पुलिस तथा पीएसी के जवान मौजूद रहे। लेकिन कोई भी प्रदर्शनकारी सामने नहीं आया। जिससे कोतवाली पुलिस ने राहत की सांस ली। संवाद