फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Loco pilots agitated after the closure of the night allowance

नाइट एलाउंस बंद करने के विरोध में लोको पायलटों ने किया प्रदर्शन

Tue, 20 Oct 2020 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Loco pilots agitated after the closure of the night allowance
पीडीडीयू नगर। आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनरतले लोको पायलटों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो स्थित संयुक्त क्रू लाबी पर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के माध्यम से 43 हजार 600 रुपये बेसिक पे वालों का नाइट एलाउंस बंद किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांग पूरी नहीं की जाती है तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष वसूल हक ने कहा कि रेल कर्मियों को प्रत्येक वर्ष मिलने वाले बोनस की घोषणा अब तक नहीं की गई है। जिन कर्मचारियों का बेसिक पे 43600 रुपये से ऊपर है, उनका नाइट एलांउस बंद करने की घोषणा की गई है। इससे दिक्कत हो रही है। इसी तरह धनबाद मंडल के तहत आने वाले चोपन लाबी के दो रनिंग स्टाफ को अंतरमंडल स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर अनावश्यक रूप से किया है। इसका विरोध किया जा रहा है। चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में जितेन्द्र यादव, डीके मिश्र, सुनील कुमार, रवि कुमार, विनोद कुमार, अजीत वर्मा, कुमार यशवंत सिंह, आरजे सफी, केके सिन्हा, एम आलम, राघवेंद्र कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed