फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Leave Gutka, it is not good for health

Chandauli News: गुटका छोड़िए, स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं

Fri, 26 Sep 2025 02:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:54 AM IST
सार

पीडीडीयू नगर में मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने स्वच्छता अभियान के तहत स्टेशन परिसर में श्रमदान किया। उन्होंने ऑटो चालकों से गुटखा छोड़ने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। अभियान में अधिकारियों और छात्राओं ने भी भागीदारी की।

विज्ञापन
Leave Gutka, it is not good for health

विस्तार

पीडीडीयू नगर। रेलवे की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिक सुरक्षा के साथ श्रमदान कर स्टेशन परिसर में सफाई की। बृहस्पतिवार की दोपहर में डीआरएम ने पहले झाड़ू लगाया और बाद में स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया में ऑटो चालकों को समझाया कि गुटखा छोड़िए, स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना अधिकारियों के साथ पीडीडीयू जंक्शन पहुंचे। यहां सरकुलेटिंग एरिया में झाड़ू लगाकर सफाई की। श्रमदान के दौरान डीआरएम उदय सिंह मीना ऑटो स्टैंड पहुंचे। यहां उन्होंने सभी ऑटो चालकों को एकत्र कर स्वच्छता के विषय में संवाद किया। इस दौरान चालकों से आग्रह किया कि वे अपने वाहनों और स्टैंड को स्वच्छ रखें, यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। यहां वहां गुटखा खाकर न थूकें, कूड़ा सदैव कूड़ेदान में ही डालें। उन्होंने गुटखा छोड़ने की अपील की गई। स्टेशन पर श्रमदान में सिविल डिफेंस के सदस्यों ने भी भागीदारी की। इसके पहले राम कृष्ण बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली और लोगों से अपने आस पास के परिवेश को साफ सुथरा रखने का आह्वान किया। इसके पहले डीआरएम ने पीडीडीयू जंक्शन पर एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस दौरान एडीआरएम दिलीप कुमार, सीनियर डीईएन को ऑर्डिनेशन सूरज कुमार, सीनियर डीईई सुनील सिंह यादव, सीनियर डीसीएम राजीव रंजन, सीनियर डीओएम केशव आनंद, सीनियर डीएमई नितिन कुमार, सीनियर डीएफएम राहुल राज,
विज्ञापन

सीनियर डीएमएम एसपी सिंह, डीएमई ईएनएचएम बीरज कुमार, स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह, सीएसजी एनके मिश्रा, सीएचआई अभिषेक कुमार, राजेश कुमार, अक्षय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed