फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lakhs stolen from bullion shops by shutting shutters and denting

शटर चाड़कर और सेंध लगाकर ज्वेलरी की दुकान से लाखों के जेवरात चुराए

Sat, 24 Oct 2020 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from bullion shops by shutting shutters and denting
चहनियां। बलुआ बाजार में शुक्रवार की रात चोरों ने शटर चाड़कर और सेंध लगाकर सर्राफ की दो दुकानों से पांच लाख रुपये से अधिक मूल्य के गहने चुरा लिए। चोरों ने बगल में ही स्थित दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरे का हार्डडिस्क भी चुरा लिए। सुबह चोरी का पता चलने पर दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर दी है। बलुआ पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरी की घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। वहीं चोरी की इतनी बड़ी घटना से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन

सैदपुर गाजीपुर निवासी अजय सेठ और चहनियां इलाके के खोनपुर मिश्रपुरा निवासी संतोष कुमार की सोने चांदी की दुकानें बलुआ बाजार में है। शुक्रवार की रात चोरों ने अजय सेठ की दुकान का शटर चाड़कर पायल, बिछिया सहित चार किलो चांदी के सामान चुरा लिए। बगल की दुकान में सीसी टीवी लगा हुआ है। चोरों ने सबूत मिटाने के लिए उस दुकान का शटर चाड़ कर अंदर में घुसकर सीसीटीवी और हार्डडिस्क आदि चुरा लिए। इसके बाद वे संतोष कुमार के ज्वेलरी की दुकान के पीछे की दीवार तोड़ कर उसमें घुस गए और चालीस ग्राम सोने के गहने तथा डेढ़ किलो चांदी का सामान चुरा ले गए। सुबह संतोष जब दुकान खोलने पहुंचा तो अंदर का दृश्य देख कर सन्न रह गया। वहीं अजय ने भी शटर टूूटा देख कर शोर मचाया और पुलिस को तहरीर दी। दुकानदारों के अनुसार पांच लाख से अधिक के गहनों पर चोरों ने हाथ साफ किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और चोरी की घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। वहीं चोरी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed