फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Information about horticulture given to women farmers

महिला किसानों को दी बागवानी की जानकारी

Sat, 19 Sep 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Information about horticulture given to women farmers
चंदौली। पोषण अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र में बृहस्पतिवार को गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें किसानों को पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञों ने फल और सब्जी की खेती के लिए किसानों के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डा. समीर पांडेय ने बताया कि शरीर पांच तत्वों से मिलकर बना है। इसलिए इंसानों को अपने खान-पान से ही पांचों तत्वों की भरपाई करनी होती है। ग्रामीण इलाके में महिलाओं को पौष्टिक आहार नहीं मिल पाता है। इसके चलते शरीर रोग ग्रस्त हो जाता है। खेती में विविधता अपनाकर कुपोषण को दूर किया जा सकता है। संतुलित आहार में 500 ग्राम अनाज के साथ 300 ग्राम सब्जी, 250 मिलीलीटर दू्ध आवश्यक है। सबसे अधिक प्रोटीन दाल में पाया जाता है। इसलिए दलहनी फसलों की खेती जरूर करें। इससे आत्मनिर्भर बनेंगे। खुद स्वस्थ रहने के साथ ही दूसरों की जरूरतों को भी पूरा कर पाएंगे।
विज्ञापन

डा. दिनेश कुमार ने कहा कि अमरूद को गरीबों का सेव कहा जाता है। इसलिए अमरूद का बाग लगाएं। जो किसान पूंजी की कमी के चलते गाय पालन में सक्षम नहीं हैं वे बकरी पाल सकते हैं। बकरी का दूध भी काफी फायदेमंद होता है। किसानों को सब्जी का बीज व फलदार वृक्ष का पौधा दिया गया। डा. रितेश कुमार गंगवार, अविनाश वर्मा, मनीष, शांति देवी, मिथिलेश यादव, शकुंतला देवी, गुजराती, श्यामप्यारी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed