फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   If there is no old pension, then there is no vote, the railway workers shouted

ईसीआरकेयू शाखा तीन के त्रैवार्षिक अधिवेशन में उठाई रेलकर्मियों की समस्याएं

Sun, 16 Oct 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
If there is no old pension, then there is no vote, the railway workers shouted
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा तीन के अधिवेशन में पुरानी पेंशन के लिए रेलकर्मियों ने आवाज बुलंद की। नारा दिया ओपीएस नहीं तो वोट नहीं। अधिवेशन में रेलकर्मियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके पूर्व एईएन ऑफिस कार्यालय में यूनियन की शाखा तीन के अधिवेशन में निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

अधिवेशन में मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार ने ओपीएस(पुरानी पेंशन योजना) की घोषणा कर दी है लेकिन अभी तक लागू नहीं पाई है। इसके लिए हमारी लड़ाई जारी है। हमें एकजुट होकर एक मंच से संघर्ष और आंदोलन करने की जरूरत है। केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान ने कहा कि जब कभी भी रेलकर्मियों पर विपदा आई है। ईसीआरकेयू ने मजबूती के साथ सामना किया है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि पीडीडीयू मंडल में स्टेशन मास्टर और ट्रैकमैन के साथ मारपीट की घटनाएं बढ़ी हैं। कई रेल कर्मचारी कार्य के दौरान रन ओवर हुए हैं। ईसीआरकेयू ने हमेशा ही रेलकर्मियों के पक्ष में उनका नेतृत्व किया है। प्रशासनिक स्तर पर भी अनेक समस्याओं का निराकरण कराने का काम किया है। कहा कि जोनल स्तर से लेकर रेलवे बोर्ड स्तर से अनेक समस्याओं का समाधान कराया गया है। अभी भी कई मांगों को रेल प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। ईसीआरकेयू के केंद्रीय उपाध्यक्ष केदार प्रसाद ने कहा कि चुनाव में राजनीतिक दलों को पुरानी पेंशन बहाल करने की गारंटी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईसीआरकेयू केंद्रीय सहायक महामंत्री रमेश चंद्रा ने कहा कि मजबूत सरकार से अपनी मांगों को मनवाने के लिए स्वयं को मजबूत करना है। अधिवेशन में भैयालाल, सोमनाथ सिंह, एसपी सिंह, सुल्तान अहमद, मनदीप कुमार ,श्रीराम सिंह, एके उपाध्याय, रामजी यादव, केदार तिवारी, एसके बघेल, मोहन राम, इमरान खान, चंद्रिका पहलवान, संजय कुमार, रमेश कुमार श्रीवास्तव , राकेश कुमार सिंह, रहे। अध्यक्षता संजय कुमार सिंह ने और संचालन एसपी सिन्हा ने की।

पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा तीन के अधिवेशन में निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। अधिवेशन में एएनएस यादव अध्यक्ष, संजय कुमार सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, केपी सिंह, रामकेश मीणा, विनय कुमार और दिलीप कुमार उपाध्यक्ष, अशोक कुमार सिंह शाखा सचिव, संजय कुमार शर्मा संयुक्त सचिव,वाईपी सिंह और एके भारती सहायक सचिव, मुन्ना सिंह, विजय कुमार यादव एवं संतोष कुमार गोंड़ संगठन मंत्री , सुरता सेठी कोषाध्यक्ष, अश्वनी कुमार सिंह, संजय कुमार शर्मा, शिव कुमार सिंह बघेल एवं रोहित कुमार सिंह केंद्रीय परिषद सदस्य, राज कुमार, इकबाल अहमद सिद्दीकी आदि ने शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed