फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Government is committed to the development of backward: Anil Rajbhar

पिछड़ों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है सरकार-अनिल राजभर

Sun, 13 Nov 2022 08:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Government is committed to the development of backward: Anil Rajbhar
चंदौली। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार पिछड़ों के सम्मान, सरोकार और विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। समाज के इतिहास को संरक्षित करने और उनका गौरव बढ़ाने का कार्य निरंतर हो रहा है। बताया कि पूर्वांचल में 28 जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर पिछड़ों का सम्मान किया जाएगा। इसके तहत सोमवार को चंदौली के बबुरी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। कैबिनेट मंत्री रविवार को नगर के एक होटल में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि 14 नवंबर को बबुरी के अशोक इंटर कॉलेज में महाराजा सुहेलदेव सम्मान समारोह और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। इसके साथ ही मोदी संकल्प विजय अभियान का भी शुभारंभ किया जाएगा। कुशीनगर, बस्ती और वाराणसी की एक विधान सभा में ऐसे आयोजन किए जा चुके हैं। बबुरी में चौथा कार्यक्रम होने जा रहा है। पूरे पूर्वांचल में 28 कार्यक्रम किए जाएंगे। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने महराजा सुहेलदेव को हर समय सम्मान दिया है। वहीं बहराइच में सुहेलदेव की प्रतिमा, आजमगढ़ में उनके नाम से विश्वविद्यालय, गाजीपुर में उनके नाम से डाक टिकट जारी कर समाज का गौरव बढ़ाने और इतिहास को संरक्षित करने का कार्य सरकार कर रही है। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने नगर में जहां मजदूर काम के लिए खड़े रहते हैं। वहां उनकी बैठने की व्यवस्था और सामुदायिक शौचालय बनवाया जाएगा। लेबर कॉलोनियों में शेल्टर होम का निर्माण कराया जाएगा। इस संदर्भ में नगर आयुक्तों को पत्र जारी कर दिया गया है। पैसे की कोई कमी नहीं है। जल्द ही इनके निर्माण शुरू होंगे। बताया कि सरकार की ओर से प्रदेश के सभी मंडलों में 12500 करोड़ की लागत से अटल आवासीय विद्यालय बनाया जा रहा है। इसमें श्रमिकों के पांच सौ बच्चों और बच्चियों को नवोदय की तर्ज पर शिक्षा दी जाएगी। वाराणसी में इसका निर्माण चल रहा है। सामूहिक विवाह के तहत हर मंडल में दो हजार जोड़ों की शादी कराई जाएगी।संवाद
विज्ञापन

‘ओपी राजभर की छड़ी, बिना सहारे के नहीं होती खड़ी’
पीडीडीयू नगर। ओमप्रकाश राजभर पर बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि उनकी छड़ी बिना सहारे के खड़ी नहीं होती। पहले उन्हें बीजेपी ने और फिर सपा ने सहारा दिया। अब वे फिर किसी का सहारा खोज रहे हैं। वे सिद्धांतविहीन राजनीति करते हैं। सुबह, दोपहर, शाम और रात हर समय वे केवल झूठ बोलते हैं। जिसकी गाड़ी में घूमते थे। उसी विधायक को उन्होंने कह दिया कि यह हमारा विधायक नहीं है। अब उनका विकेट गिरना तय हो गया है। वे जल्द ही ऑलआउट हो जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed