फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Emphasis on providing good education to children in block-level workshop and orientation

Chandauli News: ब्लाॅक स्तरीय गोष्ठी और उन्मुखीकरण में बच्चों को अच्छी शिक्षा देने पर जोर

Sun, 29 Mar 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on providing good education to children in block-level workshop and orientation
बरहनी में भाजपा विधायक सुशील सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट करते शिक्षक। संवाद
बरहनी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को हुई ब्लॉक स्तरीय गोष्ठी और उन्मुखीकरण कार्यक्रम में बच्चों की बेहतर शिक्षा व्यवस्था पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य और शिक्षक उनकी तकदीर गढ़ते हैं। इसके पूर्व विधायक सुशील सिंह और विशिष्ट अतिथि बीईओ अजीत पाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम शुरू कराया। मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने कहा कि आज परिषदीय विद्यालय कॉन्वेंट स्कूलों को पीछे छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में सभी 19 पैरामीटर पूरे करना हमारी मंशा है क्योंकि बच्चे ही देश के भविष्य हैं। बीईओ अजीत पाल ने संगोष्ठी का उद्देश्य बताते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों योजनाओं और सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म, स्कूल बैग एवं स्टेशनरी क्रय के लिए धनराशि अभिवावकों के खाते में भेजना है। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष यशवर्धन सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम भेंट किए। इस दौरान अच्युतानंद त्रिपाठी, डॉ. जय कुमार सिंह, अक्षय कुमार, बलराम पाठक, जय गोविंद सिंह, दिनेश सिंह, रणविजय सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता अनिल सिंह ने और संचालन आलोक सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed