फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Education builds the country : Sushil Singh

शिक्षा से होता है देश का निर्माण: सुशील सिंह

Wed, 02 Nov 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Education builds the country : Sushil Singh
धानापुर बीआरसी परिसर में आयोजित गोष्ठी में विधायक सुशील सिंह को पौधा भेंट करती शिक्षिका। संवाद - फोटो : CHANDAULI
धानापुर। शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है, क्योंकि शिक्षा से ही एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण होता है। उक्त बातें मंगलवार को ब्लाक संसाधन केंद्र पर एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम में विधायक सुशील सिंह ने कही। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह एवं विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

विधायक सुशील सिंह ने कहा कि गांव के परिषदीय विद्यालयों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए ग्राम प्रधान के पूरे सहयोग की आवश्यकता है। प्रधानों एवं प्रधानाध्यापकों को इसके लिए आपस में समन्वय स्थापित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के लिए कायाकल्प योजना संजीवनी देने का काम किया है। जिसका परिणाम है कि विद्यालयों की रूप-रेखा अब पहले से बेहतर हो गई है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि आज सरकारी विद्यालय के बच्चे प्राइवेट स्कूलों के बच्चों से कम नहीं हैं। सरकार द्वारा सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा के लिए लगातार अच्छे कदम उठाए जा रहे हैं। संगोष्ठी में आए हुए अतिथियों को महिला शिक्षकों द्वारा पौधा भेंट किया गया। साथ ही शिक्षकों द्वारा अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। खंड शिक्षाधिकारी अवधेश नारायण सिंह ने स्वागत भाषण करते हुए प्रगति आख्या प्रस्तुत की। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल, चिकित्साधीक्षक डॉ. जेपी गुप्ता, रामजी कुशवाहा, विजय बहादुर सिंह, अवधेश नारायण सिंह, इम्तियाज खान, बृजेश सिंह, अवधेश सिंह गुड्डू मौजूद रहे। अध्यक्षता सुदर्शन पांडेय एवं संचालन डॉ. ईश्वर चंद त्रिपाठी व विद्याधर मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed