{"_id":"64da79928e8d5038d00e34c5","slug":"devotees-gathered-in-pagodas-for-jalabhishek-chandauli-news-c-189-1-svns1012-1206-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जलाभिषेक के लिए शिवालयों में उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जलाभिषेक के लिए शिवालयों में उमड़े भक्त
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सोमवार को जलाभिषेक के लिए भक्त शिवालयों में उमड़ पड़े। पुरुषोत्तम मास की शिवरात्रि, सर्वार्थ सिद्धि योग, पुष्य नक्षत्र का संयोग होने के कारण इस बार कुछ ज्यादा ही भीड़ महादेव के पूजन -अर्चन के लिए उमड़ी।
सोमवार को पुरुषोत्तम मास की शिवरात्रि, सर्वार्थ सिद्धि और पुष्य नक्षत्र आदि चार योग एक साथ मिल गए थे। इस वजह से शिवालय में भोर से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। जलाभिषेक करने वालों की कतार लगी रही। नगर के कैलाशपुरी, रविनगर, जीटी रोड पर शिव मंदिर, लाठ नंबर दो, गल्ला मंडी, शाहकुटी, काली महाल, चतुर्भुज, नई बस्ती, सिद्धार्थपुरम कॉलोनी, अलीनगर, सुभाषनगर, चंदासी, रविनगर के साथ ही रेलवे के आरपीएफ कॉलोनी, मानसनगर, डीजल कॉलोनी, प्लांट डिपो कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर स्थित शिवालयों में भक्तों की भीड़ रही।
शिकारगंज क्षेत्र के हेतिमपुर गांव में स्थित बाबा जागेश्वरनाथ के धाम में कड़ी सुरक्षा के बीच भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। उसके बाद धाम परिसर में लगे मेले में लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन
सकलडीहा क्षेत्र के चतुर्भुजपुर स्थित महाकालेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए कावड़ियों और श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दर्शन पूजन के साथ ही भक्तों के हर हर महादेव के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। कस्बा के प्राचीन शिव मंदिर, कॉलेश्वरनाथ महादेव, और जामडीह के जामेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से शाम तक भक्तों की कतार लगी रही।