फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demonstration of forest dwellers against occupation

अवैध कब्जे के खिलाफ वनवासी महिलाओं का प्रदर्शन

Fri, 14 Aug 2020 05:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of forest dwellers against occupation
सकलडीहा। स्थानीय विकास खंड के टिमिलपुर गांव की वनवासी महिलाओं ने कुछ लोगों पर बरगला कर गरीबों की भूमि पर कब्जा करने के विरोध में तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम और कोतवाल को पत्रक सौंप कर बिचौलियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

टिमिलपुर गांव में सैकड़ों बनवासियों का परिवार सड़क के किनारे आबादी की भूमि पर काबिज है। बनवासी बस्ती की महिलाओं ने आरोप लगाया कि भू माफियाओं की मिली भगत से कुछ बिचौलिया बनवासी बस्ती के गरीबों को पांच पांच हजार रूपये का लालच देकर उनकी जमीन कब्जा करना चाहते हैं। शुक्रवार को कब्जा करने की नियत से पहुंचे बिचौलियों को देखते ही महिलाएं आग बबूला हो गई। हो हल्ला करने पर बिचौलिया भाग निकले। आक्रोशित महिलाएं कोतवाली और तहसील मुख्यालय पहुंचकर बिचौलियों की गिरफ्तारी और मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। अंत में एसडीएम से मिलकर बिचौलियों के तांडव और गुण्डागर्दी व अवैध कब्जा से निजात दिलाने की मांग उठाई है। एसडीएम प्रदीप कुमार मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत कराया।विरोध करने वालों में नवमी, काशी, सरस्वती, किशन, यशोदा, कुमारी, धर्मेन्द्र, रजिन्दर, कन्हैया, मनई, रामधनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed