फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demonstration for restoration of old pension

Chandauli News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रदर्शन

Wed, 22 Mar 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Demonstration for restoration of old pension
पुरानी पेंशन बहाली के लिए मंगलवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सदस्यों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। चेताया कि मांगों पर अमल नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे। परिषद के जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल किए जाने को लेकर लंबे समय से आवाज उठाई जा रही है लेकिन सरकार इसपर मौन साधे हुए है। भाजपा सरकार कर्मचारियों के हित पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिला मंत्री अश्वनी श्रीवास्तव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन कर सरकार को मांगों से अवगत कराया गया लेकिन सरकार गंभीर नहीं है। अन्य वक्ताओं ने चेताया कि यदि मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर अंतिम दम तक संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सुरेश प्रसाद गुप्ता, अमरनाथ सिंह पटेल, जफर अहमद, संजय सिंह, धीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र श्रीवास्तव, अंजेश पटेल, केदार प्रसाद, बीबी पासवान, राम सिंह, सुल्तान अहमद, शोभनाथ सिंह सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed