{"_id":"650f36cbac3a4f49cf089d35","slug":"dead-body-of-a-teenage-girl-found-hanging-from-a-noose-chandauli-news-c-189-1-svns1012-3202-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली के काली महाल स्थित एक घर में शुक्रवार की शाम किशोरी का शव दुपट्टे के फंदे पर लटकता मिला। परिवार के लोग किशोरी को निजी चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार की सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुग़लसराय कोतवाली के काली महाल निवासी सनुअर हाशमी चंदासी कोल मंडी में मजदूरी करते हैं। उनकी पांच लड़कियां और चार लड़के हैं। रेशमा (17) नौ भाई बहन में चौथे नंबर पर थी। परिवार वालों के अनुसार रेशमा घर के ही पास में रहने वाली अपनी बहन के यहां आती-जाती थी। शुक्रवार की शाम रेशमा अपनी बहन शबनम के यहां गई थी। वहीं एक कमरे में शाम लगभग छह बजे रेशमा का शव पंखे के सहारे सफेद चुन्नी लटकता पाया गया। शबनम ने इसकी सूचना अपनी मां और भाई को दी। मां और भाई शबनम के घर पहुंचे और रेशमा को फंदे से उतारा और पास के ही निजी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार वाले रेशमा के शव को घर ले आए।
शनिवार की सुबह सूचना मिलने पर मुगलसराय कोतवाली प्रभारी फॉरेंसिक टीम से साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
इनसेट -
हाथ पर लिखा मिला सुसाइड नोट
पीडीडीयू नगर। मुग़लसराय कोतवाली के काली महाल स्थित एक घर मे संदिग्ध हाल में फंदे के सहारे झुल कर मृत किशोरी के बाएं हाथ पर सुसाइड नोट लिखा मिला। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के हाथों पर लिखा था कि-हम अपने से फांसी लगा रही हूं। इसमें किसी का हाथ नहीं है।