फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three people arrested with alcohol

शराब के संग तीन लोग हुए गिरफ्तार

Sat, 02 Apr 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Sat, 02 Apr 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
Three people arrested with alcohol
शराब के साथ बंदी
राजकीय रेलवे पुलिस ने शुक्रवार को संदिग्धों की चेकिंग के दौरान 70 बोतल विदेशी शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। बिहार में शराब बंदी के बाद युवा गोवा से शराब खरीद कर बिहार में महंगे दामों पर बेचने के लिए जा रहे थे। जीआरपी ने पकड़े गए तीनों का चालान कर दिया। एडीजी रेलवे के निर्देश पर चलाए जा रहे स्टेशनों पर चेकिंग अभियान के तहत शुक्रवार को जीआरपी मुगलसराय प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय, हेड कांस्टेबल उमाशंकर यादव, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह, विनोद चतुर्वेदी, नीरज सिंह, अभिषेक सिंह, अखिलेश सिहं, अतिशय पांडेय व क्यूआरटी टीम के साथ स्टेशनों पर जांच पड़ताल कर रहे थे। तीनों आरोपी क्रमश: सोनू कुमार निवासी जलालपुर, छपरा, बिहार, अजय चौहान निवासी बेल्थरा रोड, बलिया बिहार और  अजय कुमार निवासी यकमा,छपरा, बिहार हैं। प्रभारी निरीक्षक त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि तीनों का एक्साइज एक्ट के तहत चालान कर दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed