{"_id":"5fc7d799231b1047645aad21","slug":"car-overturned-in-a-canal-crushing-a-young-man-who-went-out-to-defecate-in-chandauli-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में शौच के लिए निकले युवक को रौंदते हुए नहर में पलटी कार, दो की मौत, कार सवार 2 लोग जख्मी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंदौली में शौच के लिए निकले युवक को रौंदते हुए नहर में पलटी कार, दो की मौत, कार सवार 2 लोग जख्मी
Wed, 02 Dec 2020 11:36 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
पलटी कार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले के चकिया-पीडीडीयू नगर मार्ग पर बुधवार को सड़क पार कर रहे एक युवक को रौंदते हुए कार नहर में पलट गई। युवक की घटना स्थल पर और कार चालक ने वाराणसी में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कार सवार दो लोग जख्मी हो गए। युवक मजदूरी कर अपना घर चलाता था। हादसे से गुस्साए लोगों ने मजदूर के परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी। एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
अलीनगर थाना के वार्ड नंबर तीन नई बस्ती निवासी वकील वनवासी (43) मजदूरी कर अपना और परिवार का पेट पालता था। बुधवार सुबह वह शौच के लिए घर से निकला था। छह बजे वह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार उसे धक्का मारते हुए नहर में पलट गई। वकील की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मुगलचक निवासी सोनू (22) सहित कार सवार तीन लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और समीप के अस्पताल पहुंचाया। यहां सोनू की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। लोग निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान सोनू ने दम तोड़ दिया। दूसरी तरफ वकील की मौत से गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
इससे वाहनों की कतार लग गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने लोगों को समझाकर शांत कराया और पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। एक घंटे बाद करीब सात बजे यातायात बहाल हो सकी। उधर, वकील बनवासी की मौत के बाद पत्नी सुनीता के साथ एक पुत्र व चार पुत्रियों का भी रो-रो कर हाल बेहाल था। परिवार के सभी सदस्य शव से लिपट कर बिलख रहे थे। ये दृश्य देख वहां उपस्थित लोगों की आंखें भर आईं।