फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बच्चों के विवाद में चटकी लाठियां, नौ घायल

बच्चों के विवाद में चटकी लाठियां, नौ घायल

Wed, 16 Jan 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में चटकी लाठियां,  नौ घायल
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के नैढ़ी गांव में मंगलवार की देर शाम बच्चों के विवाद में बड़ों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से जमकर चले लाठी डंडे में नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को ग्रामीणों की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस दोनों पक्षों से मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई है। गांव में एक दिन पूर्व सोमवार को कुछ बच्चों में विवाद हो गया था। इसे लेकर मंगलवार की शाम बड़ों में कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ी कि कुछ ही देर में दानों पक्षों की ओर से लाठी व डंडे निकल पड़े। दानों पक्ष एक दूसरे पर टूट पड़े और जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष से जाफर सिद्दीकी (50), सद्दाम हुसैन (24), एनामुलहक (45) व मुजीब अहमद (27) और दूसरे पक्ष से इब्राहिम (28), राशिद (16), कासिम (21), निजामुददीन (55) व इमरान (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए पीएचसी ले जाए गए घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला चिकित्साल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed