{"_id":"5a9c3d244f1c1b641f8b8bbd","slug":"91520188708-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के धक्के से बाइक सवार युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार के धक्के से बाइक सवार युवक घायल
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा। सैयदराजा जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर स्थित पई चौराहे पर रविवार को कार के धक्के से पई गांव निवासी बाइक सवार विकास यादव 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। बेहोशी की हालत में घर वाले युवक को इलाज के लिए किसी निजी चिकित्सालय ले गए। घटना के बाद कार चालकर वाहन लेकर जमानियां की ओर भाग निकला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का पीछा किया तो कार लावारिस हालत में जमानियां में खड़ी मिली।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पई गांव निवासी विकास यादव 18 वर्ष पुत्र शिवजी यादव अपने गांव से बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। वह पई चौराहे पर सैयदराजा जमानियां मार्ग पर अपनी बाइक चढ़ा रहा था कि तभी सैयदराजा की ओर से जमानिया की तरफ़ जा रही कार ने उसके बाइक में टक्कर मार दी । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक काफी दूर जा गिरा । आस पास मौजूद ग्रामीणों ने दुर्घटना की सूचना युवक के घर वालों को दी । इसी बीच कार चालक पकड़े जाने के डर वाहन को जमानियां की ओर भाग निकला। मौक़े पर पहुंचे परिजनों ने युवक को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। युवक के सिर,हाथ और पैर में गम्भीर चोटें आई थीं ।