फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत

Sat, 19 May 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत
विज्ञापन

धीना। क्षेत्र के रैथा गांव के सामने कमालपुर अमड़ा मार्ग पर शुक्रवार को एक ट्रक की चपेट में आने से डिग्घी निवासी जितेंद्र प्रजापति (16) की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी होने पर काफी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर जुट गए और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। नाराज लोगों ने भारी वाहनों पर रोक लगाने और मुआवजे की मांग के लिए करीब दो घंटे तक मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस समझाने का प्रयास की लेकिन लोग नहीं माने। बाद में सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने नाराज लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के डिग्घी निवासी जितेंद्र प्रजापति शुक्रवार को गांव के अपने साथी मुकेश के साथ रिक्शा ट्राली की मरम्मत कराने के लिए कमालपुर गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जितेंद्र और मुकेश रिक्शा ट्राली की मरम्मत कराकर वापस घर लौटने के दौरान रैथा गांव के सामने कमालपुर से अमड़ा जा रहे एक ट्रक की चपेट में आ गए। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं मौके पर जुटे लोगों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस पर पैसा लेकर भारी वाहन पास कराने का आरोप और मुआवजा की मांग को लेकर मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोगों के सामने उनकी एक न चली और बेबस होकर एक किनारे खड़े रहे। करीब आधे घंटे बाद सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय और थानाध्यक्ष अनुराग कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। सीओ ने मृतक को मुआवजा दिलाने और भारी वाहनों पर रोक लगाने का आश्वासन देनेपर दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। मृतक के बड़े भाई रमेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


धीना(ब्यूरो)। कमालपुर अमड़ा मार्ग पर रोजाना तमाम भारी वाहन गुजरते हैं। शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में रिक्शा ट्राली चालक किशोर जितेंद्र की मौत के बाद मौके पर पहुंचे सीओ त्रिपुरारी पांडेय को भी ग्रामीणों के गुस्सा को झेलना पड़ा। लोगों ने किशोर की मौत की जिम्मेदार पुलिस को बताया और पैसे लेकर वाहन पास कराने का आरोप लगाया। सीओ भी भीड़ को समझाने का प्रयास किया और भारी वाहनों पर दिन में रोक लगाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन भाईयों में सबसे छोटा था जितेंद्र
धीना (ब्यूरो)। डिग्घी गांव निवासी स्व. बनारसी का पुत्र अपने तीन भाईयों में सबसे छोटा था। शुक्रवार की सुबह जब वह रिक्शा ट्राली की मरम्मत कराने कमालपुर जा रहा था तो बड़े भाई भाई अजय ने मना किया था। परंतु वह अपने साथी मुकेश को साथ लेकर कमालपुर चला गया। ट्राली मरम्मत के बाद दोनो साथी अपने घर लौट रहे थे कि रैथा गांव के सामने तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। जिसमें जितेंद्र की मौत हो गई और उसका साथी मुकेश घायल हो गया

इलाज के दौरान घायल की मौत
पड़ाव (ब्यूरो)। क्षेत्र के पड़ाव से भोपौली मार्ग पर पोलाव शहीद के समीप गुरुवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से घायल बहादुरपुर निवासी मनोज मिश्रा उर्फ मुन्ना (48 वर्ष) शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार घायल को रामनगर के लाल बहादुर हास्पिटल में भर्ती कराया था। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed