फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अधिवक्ता का शव आने पर परिवारीजनों में मचा कोहराम

अधिवक्ता का शव आने पर परिवारीजनों में मचा कोहराम

Sat, 30 Mar 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता का शव आने पर परिवारीजनों में मचा कोहराम
चहनिया। बलुआ थाना अंतर्गत रामगढ़ बरिया गांव में बुधवार को नाबदान में पानी बहाने को लेकर हुई मारपीट में जख्मी श्यामसुंदर की मौत गुरुवार की शाम ट्रामा सेंटर हो गई। शुक्रवार को अधिवक्ता का शव गांव में पहुंचा। अधिवक्ता का शव पहुंचते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने इस मामले में आरोपित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार की शाम अधिवक्ता श्याम सुंदर का नाबदान में पानी बहाने को लेकर पट्टीदारों से मारपीट हो गई थी। लाठी डंडे से हुई मारपीट में दोनों पक्षों से नौ लोग जख्मी हो गए थे। इसमें चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां अधिवक्ता की स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर भेजा था। यहां इलाज के दौरान गुरुवार को अधिवक्ता की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को अधिवक्ता का शव रामगढ़ गांव में पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार वालों का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। दूसरी तरफ पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी दरोगा, आशीष, कृष्णावती देवी, कुमारी पूनम के खिलाफ आईपीसी की धारा 48/19, 147/148/452/ 304 /308 / 323/ 324/ 504/ 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया। दूसरी तरफ अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के अधिवक्ताओं की बैठक में सिविर बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व महामंत्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह दाढ़ी ने इस मामले में सभी आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed