{"_id":"5c97d4d2bdec2207143e91da","slug":"201553454290-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन पर शरारती तत्वों ने किया पथराव, एक यात्री जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन पर शरारती तत्वों ने किया पथराव, एक यात्री जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पाटलीपुत्र से मुंबई जा रही पाटलीपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन पर बिहार के आरा के समीप शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी कर दी। पत्थर चलाने से ट्रेन में सवार एक यात्री चोटिल हो गया। ट्रेन के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
होली पर्व पर बिहार में अक्सर ग्रामीण इलाकों के शरारती तत्व ट्रेनों पर पत्थर, रंग भरे गुब्बारे फेंकते हैं। पत्थर फेंकने से अक्सर यात्री चोटिल हो जाते हैं। इसी महीने में श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच पर पथराव किए जाने से एक यात्री चोटिल हो गया था। रविवार को बिहार के पटना निवासी मुकेश (37) अप 12142 पाटलीपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर कोच संख्या एस-11 में सीट संख्या दो पर सवार होकर मुंबई के लिए चला था। ट्रेन आरा स्टेशन से आगे बढ़ी थी कि शरारती तत्वों ने चलती ट्रेन पर पत्थर मार दिया। पत्थर मुकेश के सिर में लगा और वह चोटिल हो गया। सहयात्रियों ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। ट्रेन रविवार को दोपहर में सवा दो बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही डिप्टी एसएस कामर्शियल एसपी शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यात्री का हाल चाल जाना। वहीं पूर्व मध्य रेलवे लोको मंडलीय चिकित्सालय से डॉ. शमीना के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने मुकेश का प्राथमिक उपचार किया और इसके बाद ट्रेन दो बजकर 47 मिनट पर आगे के लिए रवाना हुई। डिप्टी एसएस कामर्शियल ने बताया कि कंट्रोल की सूचना पर यात्री को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई है। वहीं आरपीएफ ने इस तरह की किसी घटना से इनकार किया है।
विज्ञापन