{"_id":"5c7d76b9bdec22142e7491fd","slug":"181551726265-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्शन पूजन करने जा रहे शिव सैनिक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दर्शन पूजन करने जा रहे शिव सैनिक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। काशी विश्वनाथ व ऋंगार गौरी के दर्शन-पूजन के लिए सोमवार को जुलूस में जा रहे शिव सैनिकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे नाराज लोगों ने जमकर नारेबाजी की। गिरफ्तार शिव सैनिकों को बाद में निजी मुचलके पर रिहा कर दिया।
शिवसैनिक सोमवार की दोपहर नगर स्थित श्रीराम जानकी शिवमठ मंदिर से जुलूस
की शक्ल में वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ व माता ऋंगार गौरी के दर्शन पूजन को निकले थे। सदर कचहरी के समीप पुलिस ने रोक दिया। इसको लेकर शिवसैनिकों व पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। पुलिस शिवसैनिकों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। करीब दो घंटे बाद सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। शिवसैनिकों ने कहा शांतिपूर्ण ढंग से काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन-पूजन जाने से रोकना सरासर गलत है। पुलिस के रवैये की वजह से गत कई वर्षों से महाशिवरात्रि के दिन दर्शन-पूजन नहीं कर पाते। चेताया कि यदि
जिला प्रशासन अपने रवैये से बाज नहीं आया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अजय पासवान, चंद्रमोहन सिंह, डा. राजाराम तिवारी, राजेश जयसवाल, रत्नेशकांत, मदन अग्रहरि, नंदलाल प्रजापति शामिल रहे।