{"_id":"5bcb7c14bdec22696e0e4697","slug":"181540062228-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूबने से किशोर व वृद्ध की मौत (संशोधित)","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डूबने से किशोर व वृद्ध की मौत (संशोधित)
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
रोते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा/नौगढ़। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर डूबने से किशोर व वृद्ध की मौत हो गई। कंदवा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कर्मनाशा नदी में डूबने से किशोर की मौत हो गई। इसी तरह नौगढ़ के बोदलपुर में बंधी में भैंस को नहलाते समय डूबने से वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कंदवा थाना अंतर्गत लक्ष्मनपुर गांव निवासी जामवंत यादव (15) अपने साथियों के साथ मां दुर्गा व अन्य प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए पोखरा धनाइतपुर गांव स्थित कर्मनाशा नदी के तट पर गया था। प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद वे नदी में नहाने लगे। इसी दौरान दो किशोर गहरे पानी में डूबने लगे। साथियों को डूबता देख अन्य किशोरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण वहां एकत्र हो गए। गांव निवासी रवि यादव ने हौसला दिखाते हुए डूब रहे किशोरों में अमन सिंह पुत्र पप्पू सिंह को तो बचा लिया लेकिन जामवंत को नहीं बचा सका। ग्रामीणों ने घंटों जाल डालकर जामवंत की तलाश की लेकिन निराशा हाथ लगी। किशोर के डूबने की सूचना पर सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू भी वहां पहुंच गए। उन्होंने भी ग्रामीणों के साथ नदी में डूबे किशोर की खोजबीन की। साथ ही जिले के अधिकारियों को घटना की सूचना दी। किशोर को खोजने में लगे गोताखोरों ने शनिवार को दोपहर में गहरे पानी से ढूंढ निकाला। शव के बाहर निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नौगढ़ थाना क्षेत्र के बोदलपुर गांव में भैंसों को बंधी पर नहलाने गए वृद्ध की भैसों को नहलाते समय गहरे पानी में चले जाने से डूब कर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। गांव निवासी रिटायर्ड होमगार्ड रामवचन यादव (60) भैसों को लेकर बोदलपुर बंधी पर नहलाने गए थे। भैसों को नहलाते समय पैर फिसल जाने से वे बंधी के गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबता देख आसपास मौजूद किशोरों ने हो हल्ला मचाना शुरू कर दिया। इसपर कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने वृद्ध के शव की तलाश की पर उन्हें सफलता नहीं मिली। इस बीच सूचना पाकर पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से चार घंटे बाद शव बरामद किया। वहीं वृद्ध की मौत से उनके परिजनों में रोना-पीटना मच गया।
विज्ञापन