फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   चार गोवंश बरामद, तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

चार गोवंश बरामद, तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

Tue, 12 Feb 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
चार गोवंश बरामद, तीन पशु तस्कर गिरफ्तार
कंदवा। स्थानीय थाने की पुलिस ने क्षेत्र के सिसौरा पुलिया के समीप सोमवार की शाम करीब चार बजे दो पिकअप से ले जाए जा रहे तीन गाय और एक बछड़े बरामद किए। साथ ही तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और दोनों पिकअप को सीज कर दिया। पुलिस सिसौरा पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। उसी समय सूचना मिली कि पशु तस्कर पिकअप पर मवेशियों को लादकर ककरैत के रास्ते बिहार ले जा रहे हैं। इसपर पुलिस ने सड़क पर नाकेबंदी कर दी। कुछ देर बाद तेज गति से पिकअप आते दिखाई दिए। इसपर पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा कर रोक लिया। तलाशी लिए जाने पर एक पिकअप में दो गाय और दूसरे में एक गाय और एक बछड़ा लदे पाए गए। इस पर पुलिस ने वाहन में बैठे सोनू यादव व ओमप्रकाश यादव निवासी खनेठी रामगढ़ कैमूर बिहार और संतोष कुमार राम निवासी कम्हरिया थाना कंदवा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed