फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अवैध बालू खनन व तस्करी पर कसी जाएगी लगाम

अवैध बालू खनन व तस्करी पर कसी जाएगी लगाम

Sat, 12 Jan 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
अवैध बालू खनन व तस्करी पर कसी जाएगी लगाम
सकलडीहा। चंदौली-सैदपुर मार्ग पर ट्रैक्टरों में मानक के विपरीत ट्राली लगाकर बालू खनन व तस्करी का खेल जारी है। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने इस पर प्रभावी कार्रवाई के लिये डीएम को पत्र लिखकर अवगत कराया था। जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन के इस निर्देश पर खनन माफियाओं में खलबली मची है।
विज्ञापन

सैदपुर से चंदौली और धानापुर व कमालपुर मार्ग पर आए दिन ट्रैक्टरों में मानक के विपरीत ट्राली लगाकर चार से पांच सौ फीट अवैध रूप से बालू की तस्करी की जा रही है। इससे राजस्व की भारी हानि के साथ दुर्घटना की प्रबल संभावना बनी रहती है। साथ ही आने-जाने वालों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसकी शिकायत सीओ सकलडीहा ने पिछले दिनों जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से कर कार्रवाई करने का आग्रह किया था। जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए प्रभावी कार्रवाई के लिये प्रर्वतन अधिकारी सहित एडीएम को निर्देशित किया है। इस बाबत सीओ ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम और प्रवर्तन अधिकारी के साथ पुलिस टीम गठित की गई है। अब अभियान चलाकर खनन माफियाओं और ट्रैक्टर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed