फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cousin and sister died after being hit by a truck

Chandauli News: ट्रक की चपेट में आकर चचेरे भाई-बहन की मौत

Wed, 15 Mar 2023 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Cousin and sister died after being hit by a truck
थाना क्षेत्र के डिडखिली स्थित समेकित चेकपोस्ट के समीप मंगलवार की रात एक ट्रक ने बाइक को धक्का मार दिया। इस दौरान बाइक सवार चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई। उनके साथ जा रहा तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। भभुआ थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी अजय कुमार सिंह की पुत्री सोनाली कुमारी (18) अपने चचेरे भाई समर कुमार (12) व शुभम सिंह (22) के साथ एक ही बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। मंगलवार की रात जैसे ही डिडखिली स्थित समेकित चेकपोस्ट के पास मोहनिया की ओर से कोयला लदी ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। सोनाली और समर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शुभम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाद में पुलिस ने किसी प्रकार लोगों को सड़क से हटाय और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed