फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Commuters of Humsafar Express train created ruckus

हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों ने किया हंगामा

Thu, 12 Mar 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Commuters of Humsafar Express train created ruckus
राजधानी पास कराने पर भड़के हमसफर के यात्री
विज्ञापन

डीडीयू जंक्शन पर 45 मिनट तक रोकी ट्रेन, किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। आनंद बिहार से मधुपुर जा रही बाबा वैद्यनाथ धाम हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन को जीवनाथपुर में घंटों रोक कर राजधानी एक्सप्रेस को पास कराने से नाराज होकर यात्रियों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चेन पुलिंग कर हल्ला किया। बाद में आरपीएफ और जीआरपीकर्मियों ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया और उनकी शिकायत अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद यात्री शांत हुए और ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।

हमसफर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दस बजे से सवा चार घंटे की देेरी से रात सवा दो बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही यात्रियों ने आरोप लगाया कि जीवनाथपुर में अनावश्यक रूप से ट्रेन को घंटों रोक कर राजधानी एक्सप्रेस को पास किया गया। यात्रियों के हल्ला को देखते हुए आरपीएफ के एएसआई राजेश चंद्र दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और यात्रियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन यात्री नहीं माने। इस बीच ट्रेन खुल गई। इससे नाराज होकर एसी कोच बी-11 के यात्रियों ने चेनपुलिंग कर ट्रेन रोक दिया। बाद में आरपीएफ ने यात्रियों की शिकायत रेलवे के उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद यात्री शांत हुए और ट्रेन तीन बजे आगे के लिए रवाना हुई। यात्रियों के हंगामा की वजह से ट्रेन 45 मिनट तक स्थानीय स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed