{"_id":"6419fe481c6fd0f6500a7654","slug":"clouds-are-increasing-the-heartbeat-of-the-farmers-chandauli-news-c-20-1-114866-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: किसानों के दिल की धड़कन बढ़ा रहे आसमान पर छाए बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: किसानों के दिल की धड़कन बढ़ा रहे आसमान पर छाए बादल
विज्ञापन
मौसम का बिगड़ा मिजाज मंगलवार को भी जारी रहा। सुबह कुछ देर धूप खिलने के बाद आसमान पर बादलों ने डेरा जमा लिया जिससे बारिश की संभावना बलवती दिखी। हालांकि शाम तक बारिश न होने से किसानों ने राहत की सांस ली पर आसमान पर छाए बादलों ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। वहीं दिनभर पछुआ हवा के चलने से लोगों ने हल्की ठंड का अहसास भी किया। दिन का उच्चतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि चार दिन पहले यह 30 डिग्री के पार था। आसमान में बादलों के डेरा डाले रहने से बारिश और ओलावृष्टि के खतरे को लेकर किसान सशंकित हैं। किसानों का कहना है कि चालू समय में आसमान की स्थिति को देखते हुए फसलों के नुकसान पहुंचने की आशंका को तब बल मिलता है, जब कहीं-कहीं से बारिश और ओलावृष्टि की खबरें आती हैं। विगत रविवार की रात जिले में बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था। सरकारी आंकड़ों के अनुसार करीब 161 हेक्टेयर खेत में लगी रबी की फसलें लोट गई थीं। मंगलवार को भी दोपहर बाद आसमान में बादलों के डेरा जमा लेने से किसानों की आशंका बढ़ गई हैं। हालांकि मौसम में हुए बदलाव से हाल के दिनों में बढ़ रही गर्मीसे होने वाली परेशानियों से लोगों को राहत मिली है लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम के इस बदलाव से जहां रबी सीजन की फसल गेहूं, चना, सरसों, मसूर, अरहर, मटर आदि फसल को नुकसान पहुंचेगा।
चार दिन पहले ही मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट
मौसम विभाग ने एक सप्ताह पूर्व ही मौसम खराब होने का अलर्ट जारी किया था। विभाग ने इस दौरान 18 से 24 मार्च तक 40 से 50 किमी प्रति घंंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की आशंका भी जताई थी। विभाग की भविष्यवाणी सच हुई और जिले में बारिश हुई है।
मौसम में आए इस बदलाव के पीछे हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता वजह है। 12 मार्च को हिमालय क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ के पूर्वानुमान को देखते हुए 14 मार्च को प्रदेश के कुछ इलाकों बादल छाए रहने व कुछ स्थानों पर तेज से हल्की बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई थी। मौसम में आया यह परिवर्तन भी जारी रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, राज्य कृषि व मौसम विभाग।