{"_id":"6419ff720fa740403a00ff84","slug":"chaotic-elements-set-fire-to-two-small-shops-chandauli-news-c-20-1-114588-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: अराजक तत्वों ने दो गुमटीनुमा दुकानों में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: अराजक तत्वों ने दो गुमटीनुमा दुकानों में लगाई आग
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र के नसीरपुर पट्टन गांव में मंगलवार की भोर में अराजक तत्वों ने झोपड़ीनुमा दो दुकानों में आग लगा दी। इससे दुकान में रखा हजारों रुपये मूल्य का सामान जल गया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया।
अलीनगर थाना के नसीरपुर पट्टन गांव के समीप धर्मकांटा के पास सुभाषचंद्र यादव और मोहन यादव की चाय पान की दुकान है। सोमवार की रात दोनो दुकान बंद कर घर चले गए। मंगलवार की भोर में अराजक तत्वों ने झोपड़ियों में आग लगा दी। झोपड़ियों के धू धू कर जलता देख आस पास के लोगों ने शोर मचाया और आग बुझाने के लिए दौड़े। प्रयास के बाद आग बुझाई लेकिन तब तक गुमटियों में रखा हजारों रुपये मूल्य का सामान जल गया। दुकान में रखे चौकी, टेबल, बिजली का मीटर, फ्रीज आदि जल गया। पीड़ित दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। इस संबंध में अलीनगर थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि गुमटी जलने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।