फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli's Ashish Singh selected for Santosh Trophy

संतोष ट्राफी के लिए चंदौली के आशीष सिंह का चयन

Tue, 15 Nov 2022 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Chandauli's Ashish Singh selected for Santosh Trophy
चंदौली। सकलडीहा विकासखंड के माटीगांव के निवासी अशीष सिंह यूपी के मुराबाद में 15 से 22 नंवबर तक आयोजित संतोष ट्राफी में खेलेंगे। आशीष विंध्याचल मंडल की टीम का हिस्सा होंगे। उनके चयन से परिवार और जिले में खुशी की लहर है। आशीष सोनभद्र जिले के रेनूकोट स्थित हिंडाल्को में जॉब करते हैं। आशीष ने बताया उनकी कामयाबी का श्रेय अपने गुरु पूर्व फुटबालर स्वर्गीय मनीष सिंह को देते हैं। आशीष सिंह उर्फ गोलू के पिता अशोक सिंह किसान है और माता सरिता देवी गृहणी हैं। किसान परिवार में जन्मे आशीष सिंह की शुरुआती पढ़ाई गांव के आदर्श इंटर कालेज में हुई। इस दौरान आशीष का रुझान फुटबाल के प्रति बढ़ने लगा। शुरुआती दौर में आशीष गांव के राजपूत स्पोर्टिंग क्लब की ओर से खेलना शुरू किया और कई शहरों और राज्यों में आयोजित प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हालांकि इसी बीच में हिंडाल्को में जॉब मिल जाने के चलते आशीष सोनभद्र के रेनूकोट चले गए। जहां उन्होंने जॉब के साथ फुटबाल में कठिन मेहनत करते रहे। आशीष सिंह ने बताया कि ग्रामीण इलाके में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। हालांकि संसाधनों के अभाव के चलते खिलाड़ी आधुनिक रूप से तैयारी नहीं कर पाते हैं। जिसके चलते उन्हें आगे बढ़ने का मौका नहीं मिलता है। बताया कि नक्सल प्रभावित जिले में स्टेडियम नहीं है। ऐसे में खिलाड़ियों को निखारने वाले कोच का अभाव है। सरकार और जनप्रतिनिधियों को इसके बारे में पहल करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed