फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

अतिक्रमणकारियों ने वाचर को पीटा, वनरक्षक ने भागकर बचाई जान

Tue, 10 Sep 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
नौगढ़। आरक्षित वन भूमि पर सोमवार को हल चला रहे अतिक्रमणकारियों को रोकने पहुंचे वनकर्मियों पर हमला बोल दिया। अतिक्रमण करने वालों ने वन विभाग के वाचर को मार पीटकर घायल दिया। वहीं वनरक्षक को मारने के लिए खदेड़ लिया। वन रक्षक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वनकर्मियों की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी ने चकरघट्टा थाने में सात अतिक्रमणकारियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर के तहत बिहार की सीमा पर स्थित आरक्षित वन क्षेत्र गहिला कंपार्टमेंट नंबर 18 में कुछ अतिक्रमणकारी प्राकृतिक वनस्पतियों को नष्ट करने के बाद हल चलाकर सामूहिक रूप से कब्जा कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर मगरही गांव के वन विभाग में कार्यरत वाचर बलवंत यादव (40) व वनरक्षक रामकृत यादव मौके पर पहुंचकर उन्हें ऐसा करने से रोकने लगे। इस पर सोनभद्र से आए 10-12 की संख्या में मौजूद अतिक्रमणकारियों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद लाठी-डंडों से वाचर की पिटाई करने लगे। वाचर की चीख-पुकार सुनकर दौड़कर आए वनरक्षक राम कृत यादव को भी अतिक्रमणकारियों ने दौड़ा लिया। किसी प्रकार जान बचाकर कार्यालय पहुंचे वनकर्मियों ने वन दरोगा गुरुदेव सिंह और वन क्षेत्राधिकारी रिजवान अली को घटना की जानकारी दी। वनकर्मियों नेजख्मी वाचर बलवंत स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ नक्सल जगत कन्नौजिया ने बताया कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed