फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Canteen operator beaten up; FIR registered.

Chandauli News: कैंटीन संचालक को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 11 Jun 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Canteen operator beaten up; FIR registered.
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी स्थित सरकारी देसी शराब ठेके की कैंटीन में मंगलवार की देर रात कुछ मनबढ़ों ने कर्मचारियों और संचालक को पीट दिया। घटना के बाद कैंटीन परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। पीड़ित विशाल कुमार ने मुगलसराय कोतवाली में तहरीर देकर राम मंदिर क्षेत्र निवासी सोनू जायसवाल और उसके दो अन्य साथियों पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे कुछ युवक कैंटीन पर पहुंचे थे। कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed