फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bank employees worked while wearing black clothes.

Chandauli News: बैंक कर्मियों ने काले कपड़े पहनकर किया काम

Mon, 28 Sep 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Bank employees worked while wearing black clothes.
यूपी ग्रामीण बैंक में काला कपड़ा पहनकर कार्य करते कर्मचारी। स्रोत:-जागरूक पाठक
ताराजीवनपुर। पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य प्रणाली लागू करने की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफडीयू) के बैनर तले बैंक कर्मचारी संगठनों ने 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का आह्वान किया है।
विज्ञापन

वहीं, आरबीआई के निर्देश पर रविवार को अवकाश पर भी सभी बैंक खोले गए। इसके विरोध में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों ने काले कपड़े पहनकर काम किया।
विज्ञापन

बैंक के सभी कर्मचारी काले कपड़े पहनकर बैंक पहुंचे और अपना विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों का कहना है कि दिनों दिन बैंकिंग कार्य का दबाव बढ़ता जा रहा है। इसके बावजूद सप्ताह में पांच दिन काम करने की सुविधा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य प्रणाली लागू होने से उन्हें परिवार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए भी समय मिल सकेगा।
बैंककर्मियों ने मांग की कि बैंकिंग कार्य सप्ताह में पांच दिन किया जाए, ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके। इसी मांग को लेकर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं। हालांकि, देर रात संगठन ने हड़ताल स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed