फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ban on talking in loud voice in train after 10 o'clock

ट्रेन में रात दस बजे के बाद तेज आवाज में बात करने पर रोक

Mon, 24 Jan 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ban on talking in loud voice in train after 10 o'clock
पीडीडीयू नगर। ट्रेन में यात्रा के दौरान रात दस बजे के बाद केबिन में फोकस लाइट के अलावा अन्य लाइट नहीं जलेगी। यही नहीं रात में दस बजे के बाद तेज आवाज में आपस में बातचीत करने पर भी रोक रहेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने यह नियम जारी किया है। इसके लिए रेलवे की ओर से जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए रेलवे लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में यात्रा के दौरान रात्रि में यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए रेलवे ने विशेष कदम उठाए हैं। इसके तहत ट्रेन में यात्रा के दौरान रात में होने वाली असुविधाओं की शिकायत के बाद अब रात दस बजे के बाद आपस में अथवा मोबाइल पर तेज आवाज में बात करने, गाना बजाने पर रोक लगाई गई है। इससे सहयात्रियों को दिक्कत नहीं होगी। इसी तरह रात 10 बजे के बाद फोकस लाइट को छोड़कर केबिन में अन्य लाइट के प्रयोग ना करने को कहा गया है। रात में टिकट चेकिंग स्टाफ, रेलवे सुरक्षा बल, इलेक्ट्रीशियन, कैटरिंग स्टाफ, मेंटनेंस स्टाफ को भी निर्देश दिया गया है कि वे काम करने के दौरान अनावश्यक रूप से तेज आवाज नहीं करेंगे। तेज आवाज में बात न करने के लिए यात्रियों को भी जागरूक करेंगे। इसी तरह वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग और अकेली यात्रा कर रहीं महिलाओं को जरूरत पड़ने पर तत्काल मदद पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed