फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ban on plastic in schools; children to learn waste management.

Chandauli News: विद्यालयों में प्लास्टिक पर लगेगी रोक, बच्चे सीखेंगे कचरा प्रबंधन

Mon, 28 Sep 2026 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Ban on plastic in schools; children to learn waste management.
पीडीडीयू नगर। परिषदीय विद्यालयों में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने के साथ ही विद्यार्थियों को कचरे के सही निस्तारण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। गांधी जयंती से शुरू होने वाले इस अभियान का क्रियान्वयन 31 अक्तूबर तक किया जाएगा। अभियान के तहत विद्यालयों में अलग-अलग प्रकार के कचरे के लिए चार रंग के कूड़ेदान रखे जाएंगे। बीएसए सचिन कुमार ने सभी बीईओ को 30 सितंबर तक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दो से 31 अक्तूबर तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों और अभिभावकों को प्लास्टिक प्रदूषण कम करने के प्रति जागरूक किया जाएगा। विद्यालयों में हरे, नीले, लाल और काले रंग के कूड़ेदान रखे जाएंगे। बताया कि हरे डिब्बे में गीला कचरा, फल-सब्जियों के छिलके और बचा भोजन डाला जाएगा।
विज्ञापन

नीले डिब्बे में प्लास्टिक, कागज, कांच और धातु जैसे सूखे कचरे का निस्तारण होगा। लाल डिब्बे में इस्तेमाल किए गए बैंडेज समेत अन्य स्वच्छता संबंधी कचरा रखा जाएगा, जबकि काले डिब्बे में दवाइयां, एक्सपायरी सामग्री, बल्ब, टूटे थर्मामीटर और अन्य जोखिम वाले कचरे को अलग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-कचरे के लिए बनेगा विशेष संग्रह केंद्र: बीएसए सचिन कुमार ने बताया कि विद्यालयों से निकलने वाले खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य ई-कचरे के लिए अलग संग्रह केंद्र विकसित किए जाएंगे। सभी बीईओ को इनकी खरीद और नियमित इस्तेमाल सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। दो अक्तूबर को स्वच्छ भारत दिवस पर विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed