फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Arun, a resident of Saidraja Assembly constituency, became the Congress District President

Chandauli News: सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले अरुण बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष

Fri, 21 Mar 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Arun, a resident of Saidraja Assembly constituency, became the Congress District President
चंदौली। वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने टीम तैयार करना शुरू कर दिया है। इसी रणनीति के तहत ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ जारी पत्र में उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है। इसके साथ ही पार्टी ने महानगर व नगर अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा की है। इसमें सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी अरुण द्विवेदी को कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी छात्र जीवन से ही कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। यूथ संगठन में भी नहीं लंबे समय तक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप से पार्टी को मजबूत करने का प्रयास किया। संगठन के लिए उनके संघर्ष और समर्पण को देखते हुए उन्हें कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वे यूथ कांग्रेस की जिला कमेटी के पूर्व में महामंत्री रह चुके हैं। 2014 से 2016 तक जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव रहेष 2016 से 2017 तक जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रहे। वर्तमान में महामंत्री के साथ-साथ इस समय विधानसभा सकलडीहा के प्रभारी हैं। अरुण द्विवेदी ने पार्टी हाई कमान को उन पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि जनपद में संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ ही जन सरोकार से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष करेंगे। सबको एकजुट करके 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूती से भागीदारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed