{"_id":"5e31df578ebc3e4b44504a1d","slug":"archery-cometition-chandauli-news-vns5077980145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यम और अदिती ने साधा सटीक निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यम और अदिती ने साधा सटीक निशाना
विज्ञापन
धानापुर। क्षेत्र के शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय 65वीं राष्ट्रीय माध्यमिक स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता की शुरूआत बुधवार को हुई। पहले दिन कंपाउंड प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने लक्ष्य पर निशाना साधा। इसमें छात्र वर्ग में 343 अंक प्राप्त कर सत्यम वैद्यवान ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि छात्रा वर्ग में महाराष्ट्र की अदिती गोपीचंद स्वमी ने 338 अंक प्राप्त कर अव्वल रही।
प्रतियोगिता के पहले दिन कंपाउंड प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 63 और बालिका वर्ग में 58 ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में पंजाब के वरुण कुमार ने 334 अंक प्राप्त कर दूसरा और दिल्ली के आर्यमन वर्मा ने 330 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में सीबीएसई डब्लएसओ का प्रतिनिधित्व करते हुए मधुरा वार्षीय ने 332 अंक प्राप्त कर दूसरा और महाराष्ट्र की रूतजा परमेश्वर ने 330 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में सचिन वैद्यमान, अशोक यादव, राकेश मौर्य, शैलेष, अभिषेक, महेन्द्र प्रसाद, लाल बिहारी रहे। इसके पहले मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर तथा धनुष बाण चलाकर किया। इसमें 20 राज्यों के कुल 463 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
धानापुर। शहीद विद्या मंदिर इंटर कालेज शहीदगांव के प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उपस्थित लोगों को मन मोह लिया।
विज्ञापन
वाराणसी से आए कथक नृत्य कलाकारों नें गणेश वंदना पर मोहक नृत्य से लोगों का दिल जीत लिया। वहीं कालेज की छात्राओं नें अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत के साथ विभिन्न झांकी गीत प्रस्तुत किए।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि चिड़ियां के आंख में निशाना लगानें का एक मात्र शस्त्र धनुष बाण है। इसे भगवान राम ने धारण किया। विशिष्ट अतिथि के सदस्य विधान परिषद केदारनाथ सिंह व चेतनारायण सिंह नें प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ.नागेन्द्र मिश्र, प्रबंधक आशीष विद्यार्थी, डॉ.विनोद कुमार राय, विनय कुमार पांड़ेय, अजय कुमार द्विवेदी रहे। अध्यक्षता सोमदत्त द्विवेदी व संचालन कैप्टन लाल बिहारी ने किया।
पूर्व उपमुख्यमंत्री और झारखंड के सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदेश कुमार महतो की बेटी भी इस प्रतियोगिता में भाग लेने आई है। तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही सिरीन स्नेहा वहां आकर्षण का केंद्र बनी रही। झारखंड़ के पूर्व उप मुख्य मंत्री सुदेश कुमार महतो की बेटी सिरीन स्नेह कक्षा छठीं की छात्रा है। वह वर्ष 2016 में तिरूपति में आयोजित नेशनल तिरंदाजी प्रतियोगिता में अवार्ड पाकर नेशनल चैंपियन रही। सिरीन स्नेहा के नेशनल कोच सिसिर महतो ने कहा कि नौ साल की उम्र में ही सिरीन स्नेहा झारखंड़ स्टेट चैंपियन बनी। सिरीन स्नेहा के साथ में आई उसकी नानी निवेदिता मेहता ने बताया कि बचपन से ही खेलकूद की स्नेहा शौक रहा है। उसकी लगन और मेहनत से ही उसे छोटी उम्र में ही कामयाबी मिलना शुरू हो गई। वहीं सिरीन स्नेहा ने बताया कि तीरंदाजी उसका बचपन से शौक है। वह स्टेट और राष्ट्रीय चैंपियन रह चुकी है। इस खेल में बेहतर प्रदर्शन कर देश के लिए खेलना उसका लक्ष्य है।
03. शहीदी धरती धानापुर में दिखा लघु भारत
बोली, रहन सहन और खानपान ने खिलाड़ियों का मन मोहा
धानापुर। शहीदी धरती धानापुर में बुधवार को लघु भारत नजर आया। अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में देश के कोने-कोने से खिलाड़ी आए हैं। इसमें यूपी, बिहार के अलावा, झारखंड, दिल्ली से लेकर कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों से खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। पूर्वांचल की माटी की सोधी सुगंध भाई है। हालांकि यहां की अव्यवस्थाओं से वे परेशान दिखे लेकिन इसमें भी उन्हें अलग और अच्छे अहसास का अनुभव हो रहा है। यूपी के अलावा
महाराष्ट्र से आए सुशील कुुमार ने बताया कि यहां की बोली और भोजन अच्छा लग रहा है। इसी तरह मणिपुर से आए रॉबिंसन ने बताया कि यहां सबकुछ बदला बदला नजर आ रहा है। सबसे मिलने जुलने से नया सीखने को मिला है। दिल्ली से आई रूचि जोसेफ ने कहा कि पूर्वांचल की धरती पर आने का पहला मौका है। यहां के लोग मिलनसार हैं। दिल्ली से आई परी ने बताया कि यहां लोग बहुत अच्छे हैं।