फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Admission of children in government school

अंग्रेजी स्कूल को बॉय-बॉय, सरकारी स्कूल में बच्चों का कराया दाखिला

Sun, 11 Oct 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Admission of children in government school
पीडीडीयू नगर के पूर्वी बाजार स्थित कंपोजिट विद्यालय में अपने घर के बच्चों का एडमिशन कराते सभासद ? - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने का क्रेज काफी चलन में है लेकिन अब लोगों का मोह जरूर भंग होने लगा है। सरकारी स्कूलों पर भरोसा बढ़ा है। अब लोग अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों को बॉय-बॉय कर रहे हैं और वहां से बच्चों का नाम कटाकर सरकारी स्कूलों में दाखिला करा रहे हैं। पीडीडीयू नगर के इस्टर्न बाजार के सभासद अशोक जायसवाल ने अपने और भाई के चार बच्चों का पूर्वी बाजार स्थित एक ही परिसर में संचालित प्राइमरी और मिडिल स्कूल कम्पोजिट विद्यालय में दाखिला कराया है।
विज्ञापन

सभासद का कहना है कि अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में जरूरत से ज्यादा खर्च के साथ ही प्रशिक्षित शिक्षकों की कमी होती है। वहीं सरकारी विद्यालयों में प्रशिक्षित शिक्षक के साथ बेहतर पढ़ाई के विकल्प मौजूद हैं। इसी को देखते हुए सरकारी स्कूल में बच्चों का दाखिला कराया है। अभिभावकों से आग्रह भी किया है कि वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में भेजें। सभासद ने बताया कि वह अपने बेटे युवराज जायसवाल का कक्षा एक व बेटी समृद्धि जायसवाल का कक्षा दो में नया प्रवेश कराए हैं। जबकि अपने भाई मनोज जायसवाल के दो बच्चों का नाम अंग्रेजी माध्यम के स्कूल से कटाकर सरकारी स्कूल में कराया है। बेटी जाहन्वी जायसवाल का कक्षा आठ और बेटे सत्यम का कक्षा छह में प्रवेश कराया है। सभासद ने बताया कि सामान्य तौर पर लोग अपने परिवार के बच्चों का बड़े स्कूलों में नामांकन कराते हैं। ऐसे में यदि सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी व अन्य लोग अपने बच्चों का एडमिशन सरकारी विद्यालयों में कराये तो यहां भी सब कुछ बेहतर हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षित शिक्षकों और गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के चलते सरकारी विद्यालयों की तस्वीर बदली है। लोगों का भरोसा बढ़ता जा रहा है। इसे और बेहतर किया जा सके इसके लिए शिक्षा विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी विद्यालयों में लगातार दाखिले हो रहे हैं । लोगों से अपील है कि वे बच्चों को सरकारी स्कूल में भेजकर गुणवत्तायुक्त शिक्षा का लाभ दिलाएं। मोहम्मद सलीम, प्रधानाध्यापक, कंपोजिट विद्यालय पूर्वी बाजार, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed